EntertainmentFeaturedLatest News

त्यागी केस:- सांसद डॉ. महेश शर्मा का निजी गॉर्ड सिंग्गा हुआ गिरफ्तार, पुलिस को दी बहुत सी गंभीर जानकारी

श्रीकांत त्यागी केस में गौतमबुद्धनगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा के गॉर्ड सिंग्गा को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ एक युवक को गालियां देने का आरोप है, जिसका एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। जिसकी शिकायत कासना कोतवाली में की गई थी। इसके आधार पर उसके उपर एफआईआर दर्ज किया गया था।

आपको बता दें कि डॉ. महेश शर्मा के गॉर्ड सिंग्गा के खिलाफ मुरादनगर के एक युवक ने लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद से ही सिंग्गा फरार चल रहा था, जिसे गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी जानकारी ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने दी है। उन्होने कहा कि सिंग्गा के खिलाफ समाज विशेष को गाली और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप है। उसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है, उसने कई गंभीर जानकारियां भी दी है जिसकी जांच की जा रही है।

श्रीकांत त्यागी और सोसायटी के बीच हुए बवाल के बाद से ही यह मामल तूल पकड़ा हुआ है। इसमें डॉ. महेश शर्मा का नाम भी शामिल है। मामले को ठंडा करने की बजाय सांसद के समर्थक इस पर लगातार बवाल कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल करने लगा है, जिसमें एक युवक एक खास समाज के लिए गाली और अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है और 21 अगस्त से पहले अंजाम भुगतने की धमकी भी दे रहा है।

नोएडा स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी विवाद में गिरफ्तार सिंग्गा सासंद डॉ. महेश शर्मा का निजी सिक्योरिटी गॉर्ड है। वह ग्रेटर नोएडा के लड़पुरा गांव का रहने वाला है। उसे अक्सर सासंद के साथ ही देखा जाता है। इन दिनों सांसद के साथ उसकी कई विडियो भी वायरल हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button