मलाइका अरोड़ा को फिर हुआ प्यार! अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद इस शख्स को डेट कर रही हैं Malaika Arora?

मलाइका अरोड़ा भले ही 50 साल की हो गई हैं लेकिन उनके जलवे अभी भी कम नहीं हैं।

वो अपनी कातिलाना अदाओं से आज भी किसी को अपना दीवाना बना सकती हैं। 

पिछले दिनों खबर आ रही थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो चुका है।

इसके बाद एक्ट्रेस को स्पेन में वेकेशन मनाते देखा गया।

आपको बता दें कि मलाइका इस वेकेशन से कई बेहतरीन फोटोज लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

एक्ट्रेस ने बिकिनी फोटोज के साथ फूड की भी तस्वीरें शेयर कीं। 

हालांकि इन सभी फोटोज में मलाइका अरोड़ा ने एक और फोटो पोस्ट की है जिसमें एक मिस्ट्री मैन नजर आ रहे हैं।

मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में चार फोटोज का कोलाज बनाकर शेयर किया है। इसी कोलाज फोटो में एक शख्स नजर आ रहा है। हालांकि उसका चेहरा साफ नहीं दिख रहा है।

बता दें कि इन फोटोज को देखकर ऐसा लग रहा है कि मलाइका इसी मिस्ट्री मैन के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं।