EntertainmentFeaturedLatest News

अर्जुन कपूर के बर्थडे पर वायरल हुआ Malaika Arora का वीडियो, यहां देखे पूरा वीडियो

Malaika Arora Dance At Arjun Kapoor’s Birthday Party : फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) के पूरे देश में करोड़ों चाहने वाले हैं। मलाइका ने अपनी अदाओ से हर किसी को दीवाना बना रखा है। वह अपने लुक के लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। अब एक बार फिर मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) के बर्थडे पर डांस को लेकर सुर्खियों में आयी है। अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका के डांस ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

अर्जुन के बर्थडे पर वायरल हुआ मलाइका का वीडियो

आपको बता दे कि अर्जुन कपूर 38 साल के हो गए हैं। अर्जुन कपूर ने 26 जून को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। वहीं 25 जून की रात उन्होंने प्री बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें उनके गेस्ट काफी मस्ती के मूड में नजर आए। इस पार्टी में अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा और बहन अंशुला कपूर भी पहुंची थीं। इस दौरान अंशुला कपूर के साथ रोहन ठक्कर भी नजर आए। वहीं मलाइका अरोड़ा ने अपने लविंग बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर अपने डांस से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। बर्थडे पार्टी से इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें मलाइका अरोड़ा को जमकर नाचते हुए देखा जा सकता है।

Malaika Arora Dance At Arjun Kapoor's Birthday Party
Malaika Arora Dance At Arjun Kapoor’s Birthday Party

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों का एक-दूसरे के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है। मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में झूमकर नाचीं। मलाइका अरोड़ा के डांस ने उनकी इस पार्टी को और खास बना दिया। अब इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा के डांस का एक इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

छैया-छैया गाने पर Malaika Arora ने किया डांस

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर ने बीती रात अपना मिड-नाइट बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनकी बर्थडे पार्टी में दोस्तों से लेकर बहन अंशुला कपूर और उनके बॉयफ्रेंड भी मौजूद थे। अर्जुन कपूर की पार्टी से एक इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा शाहरुख खान की फिल्म “दिल से” के गाने “छैया छैया” पर डांस करती हुई दिख रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

मलाइका ने पार्टी में जिस तरह अपने डांस से आग लगाई, पूरे सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा हो रही है। अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने सिर्फ अपने डांस मूव्स से नहीं बल्कि अपने हसीन अवतार से भी सभी को दीवाना बना दिया था। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ऑफ व्हाइट गाउन पहने हुए नजर आईं थीं, जिस पर रेड हार्ट बने हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक बूट्स पेयर किए थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Related Articles

Back to top button