Sarkari Yojana

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024: बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे 51000 ₹, जानिए कैसे करे आवेदन?

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 : बढ़ती महंगाई के मौजूदा माहौल में, गरीब परिवारों के लिए कम उम्र की लड़की की शादी करना एक कठिन चुनौती बन गई है। इस संघर्ष को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने गरीब, निर्धन, निराश्रित बेटियों और तलाकशुदा या विधवा महिलाओं के विवाह हेतु MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 का शुभारंभ किया है। जिसके तहत बेटियों का विवाह बिना किसी बाधा के संपन्न कराने के लिए सरकार कन्याओं को विवाह के समय कुल 51,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। जो कन्याएं योजना की पात्रता को पूर्ण करेंगी।इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना, उनकी बेटियों की शादी को आसान बनाना है।

यह योजना ऐसे गरीब परिवार जो अपनी बेटी का विवाह करने में सक्षम नहीं हैं, उनकी मदद के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को शुरू किया है। जिसमें बेटियों के विवाह के समय 51,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत राज्य की कन्याओं के अतिरिक्त तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 के लिए आवेदन करने हेतु जरुरी दस्तावेज:

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले आवेदकों को कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जोकि नीचे उन दस्तावेजों की सूची दी गई है जिन्हे मध्य प्रदेश सरकार के समक्ष प्रस्तुत करना होगा –

  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • लड़का और लड़की का जन्म प्रमाण पत्र
  • लड़का और लड़की का आयु प्रमाण पत्र
  • तलाकशुदा महिला होने की स्थिति में तलाक होने का प्रमाण पत्र।
  • विधवा होने की स्थिति में महिला के पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। 

  • सबसे पहले विवाह पोर्टल मध्य प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट mpvivahportal.nic.in पर जाना है।
  • होमपेज पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना फॉर्म देखें और उस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा।
  • फॉर्म में अपना नाम, पता, आधार नंबर, उम्र, जाति, परिवार की वार्षिक आय आदि सहित सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  • फॉर्म भरने के बाद अपना आवेदन भेजने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इस तरह आप मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए सफतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे।

UP Vidhyadhan Scholarship Yojana 2024 – 10वीं में 80% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को हर साल ₹10,000 की स्कॉलरशिप सहायता

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 हेल्पलाइन नंबर:

यदि आपको MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप नीचे दिए हुए निम्नलिखित टोल-फ्री नंबरों पर कॉल करके समस्या से समाधान प् सकते हो। 

CM हेल्पलाइन: 181

  • विकलांगता से संबंधित सहायता के लिए: 1800 233 4397
  • केंद्र सरकार की विकलांगता सूचना लाइन: 1800 233 5956

निष्कर्ष :

इस आर्टिकल में, हमने आपको Madhya Pradesh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 के बारे में जानकारी प्रदान करने का प्रयास किया है, ताकि आप इसका लाभ उठा सके। हमें विश्वास है कि आपको यह आर्टिकल जानकारीपूर्ण और उपयोगी लगा होगा। यदि आप कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। धन्यवाद ! 

आधिकारिक वेबसाइट : mpvivahportal.nic.in

यह भी पढ़ें: Bijli Bill Mafi Yojana List 2024: बिल माफ़ी की लिस्ट हुई जारी, ऐसे देखें लिस्ट में अपना नाम

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Related Articles

Back to top button