Advertisement
Latest NewsPoliticsStates

भजनलाल कैबिनेट में बड़ा बदलाव! इन चेहरों को मिल सकती है नई जिम्मेदारी..

भजनलाल सरकार का नया दांव! किन विधायकों को मिलेगा मंत्री पद का मौका?

Bhajanlal Cabinet Reshuffle: राजस्थान सरकार में मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा के बाद अब प्रदेश के मंत्रियों के दिल्ली दौरे शुरू हो गए हैं। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा आज दिल्ली दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि भजनलाल मंत्रिमंडल में फेरबदल ( Bhajanlal Cabinet Reshuffle)को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिल चुकी है। ऐसे में 30 अप्रेल से पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल देखने को मिल सकता है। जिसमें कई नए चेहरे को मौका मिलेगा तो वहीं, आधा दर्जन मंत्रियों को संगठन में शिफ्ट किया जा सकता है। कई मंत्रियों के परफॉर्मेंस से केंद्रीय नेतृत्व नाखुश है।( Bhajanlal Cabinet Reshuffle)

 Bhajanlal Cabinet Reshuffle
Bhajanlal Cabinet Reshuffle

आपको बता दे की कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने लोकसभा चुनाव में पूर्वी राजस्थान की सीटों पर हार के बाद (क़रीबन 11 महीने पहले) मंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया था। जिसके बाद वे लगातार आलाकमान के संपर्क बने हुए हैं। कुछ दिन पहले वे हाईकमान के आदेश की बात कहते हुए विभागीय काम करते हुए भी नजर आए। इससे पहले वे संबंधित विभाग की बैठक, विधानसभा की कार्रवाई में शामिल नहीं हो रहे थे। मंत्रिमंडल की चर्चा के बीच किरोड़ी लाल मीणा आज दिल्ली पहुंचे हैं।इसी के कारण उनके विभाग में फेरबदल किया जा सकता है। Bhajanlal Cabinet Reshuffle

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के बाद होगा फेरबदल
मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा इसी हफ्ते एक बार फिर दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली से ही नामों पर मुहर लगेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली से लौटने के बाद फेरबदल की घोषणा होना तय है। सीएम ने शुक्रवार को दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय केशव कुंज में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाक़ात की। जिसके बाद सीएम ने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचकर भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की थी।( Bhajanlal Cabinet Reshuffle)

इन विधायकों को मिल सकती है जिम्मेदारी
प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर शीर्ष नेतृत्व की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को फ्री हैंड दिया गया है। ऐसे में सीएम परफॉर्मेंस के अनुसार मंत्रियों को प्रमोट कर सकते हैं। बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। इसके अलावा कुछ राज्य मंत्रियों का प्रमोशन भी लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग को प्रमोट किया जा सकता है। इसके साथ ही कई विधायकों को संसदीय सचिवों की भी जिम्मेदारी दी जाएगी। (Bhajanlal Cabinet Reshuffle)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Related Articles

Back to top button