National

रक्षा बजट में भारत ने रूस को भी पीछे छोड़ा, दुनिया के टॉप 5 देशों में हुआ शामिल!

Indian-Defense-Budget : अपनी सेना पर खर्च करने वाले शीर्ष पांच देशों में अब भारत भी शामिल हो गया है। बता दे कि भारत का रक्षा बजट अब 50.7 अरब डॉलर का है। रक्षा पर खर्च करने के मामले में भारत ने सऊदी अरब और रूस को भी पीछे छोड़ दिया है। अनुसंधान कंपनी आईएचएस मारकिट की ओर से जारी ‘2016 जेन्स डिफेंस बजट्स रिपोर्ट’ के अनुसार अमेरिका, चीन और ब्रिटेन रक्षा पर खर्च करने वाले विश्व के तीन शीर्ष देश बने हुए हैं।

वहीं भारत का चौथा सबसे बड़ा रक्षा बजट है। इसके बाद सउदी अरब और रूस का नम्बर है। भारत ने इस वर्ष रक्षा पर 50.7 अरब डालर खर्च किया जो कि पिछले वर्ष के 46.6 अरब डालर से अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अपने आधुनिकीकरण अभियान के परिणामस्वरूप भारत का 2018 तक ब्रिटेन को पीछे छोड़ना तय प्रतीत होता है, क्योंकि उसका रक्षा बजट विश्व का तीसरा सबसे बड़ा बजट हो जाएगा। अमेरिका इस वर्ष 622 अरब डॉलर के रक्षा बजट के साथ विश्व में सबसे आगे रहा। वहीं चीन का रक्षा बजट 191.7 अरब डॉलर जबकि ब्रिटेन का रक्षा बजट 53.8 अरब डॉलर का रहा। सऊदी अरब का रक्षा बजट 48.68 अरब डॉलर और रूस का रक्षा बजट 48.44 अरब डॉलर का था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button