FeaturedFinanceLatest NewsNational

आजादी के 75 साल में भारत ने हासिल की कई नई ऊंचाइयां, डालें कुछ उपलब्‍ध‍ियों पर एक नजर

आजादी के 75 साल में भारत ने हासिल की कई नई ऊंचाइयां, डालें कुछ उपलब्‍ध‍ियों पर एक नजर

देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। देश को आजाद कराने के लिए हजारों वीर सपूतों को अपना जीवन समर्पित पड़ा। इन्‍हीं सेनानियों की कुर्बानी को याद करने के लिए ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। शनिवार से तीन दिवसीय ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भी शुरू किया गया है। मौजूदा वक्‍त में देखें तो देश के नाम अनगिनत उपलब्धियां हैं। आज भारत दुनिया की बड़ी ताकतों में गिना जा रहा है। आइए डालते हैं देश की कुछ उपलब्धियों पर एक नजर।

  • आजादी के बाद भारत ने अपनी सबसे पहली उपलब्धि के रूप में संविधान की रचना की जो 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ। इसके साथ ही अंग्रेजों के जमाने का गवर्मेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट भी खत्‍म हुआ।
  • आजादी के बाद देश को गरीबी से उबारने की कोशिशें शुरू हुई। देश में तेजी से विकास कार्यों को अंजाम देने के लिए पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत हुई जो इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुईं हैं।
  • देश में खेती किसानी को मजबूती देने के लिए हरित क्रांति की शुरुआत हुई। इसने देश में खाद्यान संकट को दूर किया। मौजूद वक्‍त में भारत दुनिया के अग्रणी कृषि पैदावार वाले देशों में शुमार है।
  • देश में डेयरी क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए 13 जनवरी, 1970 को श्वेत क्रांति की शुरुआत की गई। दुनिया के इस सबसे अनूठे कार्यक्रम ने दूध उत्पादन के क्षेत्र में भारत को शीर्ष पर पहुंचाने का काम किया।
  • स्‍पेस के क्षेत्र में आत्‍मनिर्भरता को अमली-जामा पहनाने के लिए 1969 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का ग‍ठन किया गया। आज भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल है। भारत चंद्रमा और मंगल मिशन को अंजाम दे रहा है।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button