Latest News

मेरठ से पुलिस ने 3 लोगों के साथ नोएडा के गालीबाज श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार किया।

मेरठ से पुलिस ने 3 लोगों के साथ नोएडा के गालीबाज श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार किया।

नोएडा की सोसाइटी में महिला के साथ गालीगलौच और अभद्रता करने वाला आरोपी श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने उसे मेरठ से गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस ने चार दिनों से फरार चल रहे त्यागी को 3 अन्य लोगों के साथ धर दबोचा है। 25 हजार के इनामी त्यागी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों के साथ ही एसटीएफ को भी लगाया गया था। नोएडा पुलिस श्रीकांत त्यागी केस को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी। इससे पहले गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की पत्नी को सुबह पुलिस ने हिरासत में लिया था। खबर है की पत्नी को श्रीकांत की लोकेशन की पूरी जानकारी थी। पुलिस ने मंगलवार की सुबह त्यागी की एक और फोर व्हीलर गाड़ी को जब्त किया। इससे पहले सोमवार को सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी के आवास के अवैध निर्माण को भी बुलडोजर से गिरा दिया गया था।

खुद को बीजेपी का नेता बताने वाले श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसमें वह सोसाइटी की महिला के साथ बदसलूकी करता नजर आ रहा था। इसको लेकर पुलिस ने श्रीकांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश भी शुरू की थी। 4 दिनों से फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए उसके रिश्तेदारों, जान-पहचान वाले लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही थी। त्यागी के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश भी डाली जा रही थी, और आखिरकार अब वह पकड़ में आया है।

नोएडा पुलिस ने गाजियाबाद के रहने वाले नितिन त्यागी, लोकेंद्र त्यागी, राहुल त्यागी, चर्चिल राणा, प्रिंस त्यागी और रवि पंडित को भी गिरफ्तार किया था। इन सभी लोगो ने रविवार रात श्रीकांत त्यागी के पक्ष में नोएडा की ओमेक्स ग्रैंड हाउसिंग सोसाइटी में बवाल किया था। साथ ही श्रीकांत त्यागी के मामले में मीटिंग कर रहे लोगों को धमकाया भी था। सभी 6 आरोपियों को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button