बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर अर्जुन कपूर ने दिया रिएक्शन, बोले- लोगों को सबक सिखाना है जरूरी

बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर अर्जुन कपूर ने दिया रिएक्शन, बोले- लोगों को सबक सिखाना है जरूरी
फिल्मों को लेकर आजकल एक नया ही ट्रेंड चल पड़ा हैै। फिल्म रिलीज होती नहीं कि हर तरफ से उसे बायकाॅट की खबरें सामने आने लगती हैं। कभी फिल्म के टाइटल को लेकर तो कभी उसकी कहानी को लेकर बवाल मचता ही रहता है। वहीं इन दिनों अब आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा‘ काफी विवादों में घिरी हुई है। ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादो में आ चुकी थी। अब लगातार सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बायकाॅट किया जा रहा है। इस विवाद का पूरा असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ रहा है। इस पर लगातार स्टार्स के रिएक्शन आ रहे हैं। इसी बीच अब एक्टर अर्जुन कपूर ने भी अपना रिएक्शन दिया है।
अर्जुन कपूर ने अपने जाल में हुए इंटरव्यू में कहा, ‘इस मामले में चुप रहकर हमने बहुत बड़ी गलती की है। लोग अब इसका फायदा उठा रहे हैं। हमने ये सोचकर और भी बड़ी गलती करी की बस हमारा काम ही बोलेगा। इन सब मामलों में हमें अपने हाथ गंदे करने की जरूरत नहीं है, लेकिन ऐसा सोचना ही हमारे लिए गलत हो गया। हम इन सब चीजों को काफी बर्दाश्त कर चुके हैं। हमारा बर्दाश्त करना ही लोगों ने अपनी आदत बना ली है।‘
अर्जुन कपूर यहीं पर ही नहीं रूके। उन्होंने आगे कहा, ‘अब वक्त आ गया है कि पूरी इंडस्ट्री को एक साथ जुटकर इस बारे में बात करनी चाहिए। वो इन सभी बातों और सच्चाई से दूर हैं कि लोग इसके बारे में क्या सोचते हैं। हम जब अच्छी फिल्में करते हैं और वो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करती हैं। अर्जुन कपूर ने इस तरह की कई और बातें अपने इंस्टरव्यू में कही। उनका सीधा मलतब ये है कि अब सबको बायकाॅट के खिलाफ एक्शन लेना ही चाहिए।