EntertainmentLatest News

भारत के दूसरे अंबानी है सुनील शेट्टी, जानिए कितना पैसा है उनके पास

Sunil Shetty Networth : अगर आपको लगता है कि Sunil Shetty के पास कोई काम नहीं है, काफी समय से उनकी कोई फिल्म नहीं आई और वो बाकी फिल्म स्टार्स कि तुलना में कम पैसे ही कमा पाते होंगे, तो आप बिल्कुल गलत है।

दरअसल, Sunil Shetty के पास इतना पैसा है कि आप उन्हें भारत का दूसरा अंबानी कह सकते है। तो चलिए, जानते है कि इतने सालों से फिल्मों से दूर रहने के बावजूद Sunil Shetty के पास इतना पैसा कहा से आता है ?

काफी समय से नहीं की है कोई फिल्म : Sunil Shetty Networth

सुनील शेट्टी को इंडिया का अर्नोल्ड श्वार्जनेगर कहा जाता है। उनकी एक्टिंग बाकी फिल्म स्टार से काफी अलग है। सुनील शेट्टी ने धडकन, टक्कर और मोहरा जैसे कई हिट फिल्में दी है। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने कुल मिलाकर 110 से अधिक फिल्मों में काम किया है और अपने दमदार एक्शन से हमारा मनोरंजन किया है। सुनील शेट्टी की उम्र अभी 56 साल है और उन्होंने हिन्दी फिल्मों के अलावा, मलयालम, तमिल और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है।

Sunil Shetty Networth

कितना बड़ा है सुनील शेट्टी का कारोबार ?  Sunil Shetty Business

लेकिन, ये बात बहुत कम लोगों को मालूम है कि सुनील शेट्टी एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेसमैन भी है। उन्होंने बिजनेस के अलावा, खेलों के जरिए भी काफी पैसे कमाए है।

आपको बता दे कि सुनील शेट्टी कई सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की है। भले ही आज सुनील शेट्टी को कम फिल्में मिल रही हो, लेकिन वो हर साल 100 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई करते है। सुनील शेट्टी रेस्टोरेंट्स और प्रोडक्शन हाउस के अलावा, कपड़ों का बुटीक चलाते है। खेलों को बढ़ावा देते है सुनील शेट्टी फिल्मों से दूर होने के बाद सुनील शेट्टी ने खेलों कि ओर अपना ध्यान केन्द्रित किया, उन्होंने अन्य फिल्म स्टार के साथ सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की टीम खरीदी है जिसके वो खुद ही कप्तान है। वो सुनील शेट्टी ही है जिन्होंने बॉलीवुड में बिजनेस कल्चर को एक नया रूप दिया है। उनको ही देखकर कई अन्य स्टार ने भी बिजनेस करना शुरू किया।

Sunil Shetty Networth

सुनील शेट्टी के पिता कभी धोते थे प्लेट

एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने बताया था कि उनके पिता कभी रेस्तरां में प्लेट साफ करने का काम किया करते थे। जिस रेस्टोरेंट में उनके पिता काम किया करते थे उसे सुनील शेट्टी ने साल 2013 खरीद लिया। जिसको लॉन्च करते समय उन्होंने कहा था कि यही वो जगह है जहां मेरे पिता वीरप्पा शेट्टी कभी काम किया करते थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button