Entertainment

अभिनेत्री श्रुति हासन कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

अभिनेत्री श्रुति हासन कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने यह जानकारी रविवार को सोशल मीडिया पर में पोस्ट अपलोड कर दी। अभिनेत्री ने कहा है कि तमाम सावधानी बरतने के बाद भी वह कोरोना की चपेट में आ गई हैं। श्रुति ने लिखा मैं आप सभी को अपने स्वास्थ्य की ताजा खबर देना चाहती हूं। सारी सावधानियां बरतने के बाद भी मैं कोविड-19 की चपेट में आ गई हूं। मैं ठीक होने की प्रॉसेस पर हूं और अब और इंतजार नहीं कर पा रही हूं। धन्यवाद और आप सभी से जल्द ही मिलूंगी। श्रुति के चाहनेवालों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में श्रुति हासन के पिता और दिग्गज अभिनेता कमल हासन भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button