LifeStyleLatest News

Ganesh Chaturthi 2022 : गणेश चतुर्थी विसर्जन कब है? और शुभ मुहूर्त कौन-कौन से है?

Ganesh Chaturthi 2022 : हिंदू धर्म में प्रथम पूजनीय भगवान गणेश होते हैं. किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने के पूर्व विघ्नहर्ता भगवान गणेश को पूजा जाता है. हर शुभ कार्य में गणेश जी की पूजा करना अनिवार्य होता है. गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की प्रतिमा को श्रद्धानुसार अपने घर में स्थापित किया जाता है जिसके बाद शुभ मुहूर्त के अनुसार 9 या 10 दिन बाद गणपति बप्पा का खूब धूम धाम से विसर्जन किया जाता है. आजादी के पूर्व तक गणेश उत्सव का पर्व केवल महाराष्ट्र तक सीमित था, लेकिन बढ़ती लोकप्रियता के कारण आज संपूर्ण विश्व में गणेश उत्सव का पर्व उल्लास के साथ मनाया जाता है.

Ganesh Chaturthi 2022 Date Visarjan Time :

आपको बता दे कि साल 2022 में गणेश चतुर्थी 31 अगस्त 2022 की है, जिसके बाद भगवान गणेश की 9 दिन तक विधि विधान से पूजा की जाएगी, जिसके बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है.

आपको बता दे कि इस साल 31 अगस्त की गणेश चतुर्थी के बाद 09 सितम्बर को गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. भगवान गणेश का विसर्जन अनंत चतुर्दर्शी के दिन किया जाता है. जो 2022 में 09 सितम्बर को आएगी. हिंदू धर्म की पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जिसे तरह बाप्पा की स्थापना शुभ मुहूर्त में की जाती है, ठीक उसी तरह विसर्जन भी शुभ मुहूर्त में किए जाने की परंपरा है.

गणेश विसर्जन शुभ मुहूर्त 2022 :  Ganesh Visarjan Shubh Mahurat 2022

गणेश विसर्जन तारीख – 09 सितम्बर 2022
सुबह का शुभ मुहूर्त – 06:03 AM से 10:44 AM तक
दोपहर का शुभ मुहूर्त – 12:18 PM से 01:52 PM तक
शाम का शुभ मुहूर्त – 05:00 PM से 06:34 PM तक
रात का शुभ मुहूर्त – 09:26 PM से 10:52 PM तक
उषाकाल का शुभ मुहूर्त – 12:18 AM से 04:37 AM तक

बता दे कि गणेश विसर्जन वाले दिन जुलुस के साथ गणेश विसर्जन किया जाता है. गणेश भक्त पूरे विधि विधान से नाचते गाते हुए गणपति को विदा करते हैं, विसर्जन के पूर्व नदी या सरोवर के मुहाने पर भगवान गणेश की आरती की जाती है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button