CelebrityEntertainmentFeaturedLatest NewsLifeStyleNationalSports

भारत और इंग्लैंड का मैच 4-4 से हुआ ड्रॉ, टीम इंडिया को 3-0 की बढ़त बनाने के बाद भी मिली हार

भारत और इंग्लैंड का मैच 4-4 से हुआ ड्रॉ, टीम इंडिया को 3-0 की बढ़त बनाने के बाद भी मिली हार

राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष हॉकी में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला 4-4 की बराबरी पर छूटा। पूल-बी के अपने दूसरे मैच में टीम इंडिया जीतते-जीतते रह गई। उसने एक समय 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन इंग्लैंड ने आखिरी दो क्वार्टर में शानदार वापसी की और चार गोल अपने खाते में किए। भारत अंतिम दो क्वार्टर में सिर्फ एक ही गोल कर सका। इस तरह मैच बराबरी पर छूटा। भारत ने अपने पहले मैच में घाना को 11-0 से हराया था और अब तीसरे मैच में तीन अगस्त को उसका मुकाबला कनाडा से होगा। भारत के लिए पहला गोल ललित उपाध्याय ने किया। इसके बाद मंदीप सिंह ने दूसरा और तीसरा गोल किया। भारत के लिए चौथा गोल हरमनप्रीत सिंह ने किया। इंग्लैंड के लिए पहला गोल लियाम एंसेल ने किया। निकोलस बेंडुराक ने टीम का दूसरा और चौथा गोल किया। वहीं, फिलिप रोपर ने तीसरा गोल दागा।

 

चौथे क्वार्टर में इंग्लैंड ने की खेल में धमाकेदार वापसी

भारत के लिए चौथा गोल हरमनप्रीत सिंह ने किया। उन्होंने 46वें मिनट में गोल दागा। यह मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों में उनका चौथा गोल है। हरमनप्रीत के गोल के तुरंत बाद इंग्लैंड ने धमाकेदार वापसी की। उसने अगले ही मिनट में दूसरा गोल दाग दिया। इंग्लैंड के लिए निकोलस बेंडुराक ने 47वें मिनट में गोल किया। टीम के लिए तीसरा गोल फिलिप रोपर ने 50वें मिनट में किया। टीम का चौथा गोल निकोलस बांडुरक ने 53वें मिनट में किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button