DharmFeaturedLifeStyleSocial media

जानिए कैसा रहेगा आपका 16 सितंबर का दैनिक राशिफल 

मेष राशि

मेष राशि वाले अपने आत्मविश्वास से सभी कार्य ठीक करेंगे। कार्यों के प्रति अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। व्यापार में किसी भी प्रकार की जोखिम लेने वाली गतिविधि से बचें। परिवार में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है।

 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों का अधिकतर समय घर की जिम्मेदारियों में बीतेगा। हौसला बनाए रखें और प्रयास करते रहें। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। तमाम नकारात्मक परिस्थितियों के बावजूद फिलहाल कारोबारी गतिविधियां सामान्य रहेंगी। पारिवारिक जीवन में सुखमय वातावरण बनाए रखने में आपका विशेष सहयोग प्राप्त होगा।

 

मिथुन राशि

आज ग्रह और भाग्य मिथुन राशि वाले लोगो के समर्थन में हैं। कुछ लोग ईर्ष्या के कारण आपकी पीठ पीछे आपकी आलोचना कर सकते हैं। ऐसे लोगों से दूर रहें। घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आज अपना अधिकांश समय बाहरी गतिविधियों और मार्केटिंग संबंधी कार्यों में व्यतीत करेंगे।

 

कर्क राशि

कर्क राशि वाले आज घर में खास लोगो के आने की वजह से व्यस्त रहेंगे। इसलिए छोटी-छोटी बातों को भी नजरअंदाज न करें। अपने क्रोध और आवेगों पर नियंत्रण रखें। आपका शांत और संयमित स्वभाव आपका सम्मान बनाए रखेगा। दिन की शुरुआत में कुछ भागदौड़ रहेगी। बाद में आप रिलैक्स हो जाएंगे।

 

सिंह राशि

आज लोगों को आपकी मेहनत नजर आएगी। कभी-कभी आपका मन विचलित हो जाता है। इसलिए अपने दिमाग पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। विजय प्राप्त होगी और अहंकार से नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लगभग सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का ग्रह गोचर बहुत सुखद साबित होगा। दोस्तो से नाराज होने के बजाय शांति से काम लें। व्यावसायिक गतिविधियों में थोड़ा सुधार होने लगेगा। परिवार के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत हो सकता है। मौसम में बदलाव से सेहत पर असर पड़ सकता है।

 

तुला राशि

तुला राशि वालों भाग्य आज आपका साथ देगा। सावधान रहें कि वित्तीय मामलों में काम करते हुए हिसाब में किसी प्रकार की गड़बड़ी न करें। किसी भी दस्तावेज या कागजी मामलों पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी सावधानी बरतें। व्यापार में निर्माण से जुड़े कार्यों में अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

 

वृश्चिक राशि

घर में शुभ कार्यों से वातावरण अच्छा होगा। परिवार के किसी सदस्य के व्यावहारिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। सावधान रहें कि बाहरी लोगों का हस्तक्षेप समस्या को और खराब कर सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतरीन साबित हो सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी के कारण तनाव हो सकता है।

 

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज नया काम शुरू करने का सही समय है। आपका कोई राज सार्वजनिक हो सकता है। आप किसी के नेगेटिव प्लान के शिकार भी हो सकते हैं। लोग बाजार में आपकी योग्यता और प्रतिभा की सराहना करेंगे। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं और गतिविधियों में भागीदार को शामिल करें।

 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए अच्छे लोगो बात करना फलदाई हो सकता हैं। बेहतर होगा कि आप उनकी बातों पर भरोसा न करें और अपनी दक्षता के आधार पर सभी निर्णय लें। किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान और मानहानि होने की भी आशंका है। कुछ समय ऐसे लोगों के साथ बिताएं जिन्हें बिजनेस से जुड़ी जानकारी है। आप अपने काम की वजह से परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों का दिन सुखद होगा। व्यापार में आज ग्रहों की स्थिति आपको शुभ समय दे सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद हो सकता है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर वाले लोगों को अपना खास ख्याल रखना चाहिए।

 

मीन राशि

मीन राशि वालों को कोई सुखद खबर मिल सकती है। इसलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। आपको उच्च अधिकारियों और अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button