DharmFeaturedLifeStyle

जानिए 7 सितंबर बुधवार का दैनिक राशिफल

मेष राशि

आज मेष राशि वालों को धन प्राप्ति के अच्छे योग है, ऐसे में यदि आप निवेश करना चाह रहे हैं या व्यापार को बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए दिन बहुत ही उत्तम है। पारिवारिक संपर्क लाभप्रद रहेंगे और उनके सहयोग से रुके हुए सरकारी कार्य भी पूरे होंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग आज परिवार के सदस्यों के साथ करियर की योजनाओं पर विचार करेंगे। लंबे समय से रुके हुए काम आज पूर्ण हो सकते है। यदि आप किसी कानूनी मामले में उलझे हुए हैं तो परिस्थितियां आपके हित में होंगी। आर्थिक मामलों में आज सलाह है कि जोखिम न लें, नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जो भी लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें आज फायदा होगा और विद्यार्थियों के लिए भी समय उत्तम है। आज व्यापार और करियर के मामले में जो भी फैसले आप लेंगे वह भविष्य में आपको लाभ दिलाएंगे। पितृ पक्ष के लोगों से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। किसी मित्र या रिश्तेदार के घर आने से कार्यभार बढ़ेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगो को आज सफलता के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। छात्रों का मन भटकेगा लेकिन मन को एकाग्र करके पढ़ाई पर ध्यान दे, तो सफलता भी कदम चूमेगी। आज इस राशि के लोगों को लालच से बचना चाहिए, गलत तरीके से पैसा कमाने की कोशिश करेंगे तो नुकसान और अपमान दोनों आपकी किस्मत । व्यापार में अति उत्साह और जल्दबाजी से काम बिगाड़ सकता है इसलिए सोच-समझकर काम करें, नहीं तो आपको कम लाभ में ही संतोष करना पड़ेगा।

सिंह राशि

गणेशजी कह रहे हैं कि सिंह राशि वालों को आज रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय फायदेमंद है, कौशल और व्यवहार से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र की मुश्किलें खत्म होगी और विरोधियों की भी पराजय होगी, जिससे योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या राशि

गणेशजी कह रहे हैं कि कन्या राशि वाले जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे, लेकिन मां के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। पारिवारिक असमानता कठिनाई को बढ़ा सकती है। पारिवारिक समस्याओं को लेकर कोई फैसला लेना मुश्किल होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध हो सकता है। रोजगार संबंधी कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

तुला राशि

गणेशजी बता रहे हैं कि तुला राशि वालों द्वारा अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच साथी को समय देने से संबंध मजबूत होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का दबदबा बढ़ेगा। दोपहर से शुभ समाचार मिलते रहेंगे, इसलिए जरूरी कार्यों को करने के शुभ योग बने हैं। संतान को लेकर थोड़ी चिंता होगी, लेकिन समझदारी से काम लें।

वृश्चिक राशि

गणेशजी बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी और ज्ञान में भी वृद्धि होगी। पिता के मार्गदर्शन से आपके सभी लंबित कार्य पूरे होंगे। पेट और आंखों में दर्द के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। आज आपको नौकरी और रोजगार के मामले में जो भी फैसला लेना चाहिए, वह काफी सोच विचार करने के बाद ही लेना चाहिए।

धनु राशि

गणेशजी बता रहे हैं कि धनु राशि वालों को माता-पिता की सेवा करने का अवसर मिलेगा और उनके आशीर्वाद से कई बुरे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। संतान के संबंध में कोई शुभ सूचना मिलने से चिंता दूर होगी। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद मनचाहा लाभ मिलेगा। पार्टनर के साथ दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

मकर राशि

गणेशजी बता रहे हैं कि परिवार में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और किसी पुराने मित्र से मुलाकात बहुत फायदेमंद रहेगी। भाइयों के सहयोग से व्यवसायिक कार्य होंगे और लाभदायक उद्यम भी चलेंगे। दोपहर में मानसिक परेशानी के कारण सिर दर्द की संभावना रहेगी।

कुंभ राशि

गणेशजी बता रहे हैं कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। रोजगार में कौशल विकास से लाभ होगा और आय में भी वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में विश्वसनीयता मिलेगी और कई अनुभव भी प्राप्त होंगे, जो भविष्य में फायदेमंद होंगे।

मीन राशि

गणेशजी बता रहे हैं कि मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला फलदायी रहेगा। छात्रों को भविष्य के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता होगी। अनैतिक कार्यों से बचें अन्यथा सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। वाहन और भवन संबंधी समस्याएं सिर पीछे कर सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button