Latest NewsNationalPolitics

Live : राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू बड़ी जीत की ओर, बीजेपी मुख्यालय में जश्न

Presidential Election Result 2022 Live : 18 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। देश को आज नया राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। संसद भवन में वोटों की गिनती जारी है। महत्वपूर्ण बात ये है कि चुनाव खत्म होने के बाद सभी राज्यों से बैलेट बॉक्स को दिल्ली मंगाया गया था। एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) तो विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा रायसीना हिल्स की रेस में हैं। अगर द्रौपदी मुर्मू ये चुनाव जीतती हैं तो वह पहली आदिवासी महिला होंगी जो राष्ट्रपति बनेंगी। हालांकि, मुर्मू का पलड़ा भारी है और उनका राष्ट्रपति चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।

बीजेपी मुख्यालय के बाहर जश्न शुरू : Presidential Election Result 2022 Live

आपको बता दे कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू(Draupadi Murmu) की जीत के करीब पहुंचते ही दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के बाहर जश्न में भारी भीड़ जमा हो गई. राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना अभी चल रही है, लेकिन द्रौपदी मुर्मू ने अजय बढ़त बना ली है.

लोकतंत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि

कई राज्यों में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में हुई क्रास वोटिंग प्रधान ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग, आदिवासियों, महिलाओं और पूर्वी भारत में अपार खुशी है कि पहली बार लोकतंत्र का सही अर्थ सामने आ रहा है। ऐसी पृष्ठभूमि का नेता देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचेगा। यह लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

द्रौपदी मुर्मू दौड़ी घोड़े की दौड़

राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि सांसदों के वोटों की गिनती पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि द्रौपदी मुर्मू ने 4,83,299 के मूल्य के साथ 1349 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,89,876 के मूल्य के साथ 537 वोट हासिल किए हैं। कुल 15 वोट अवैध थे। ये संसद (वोट) के आंकड़े हैं, कृपया अगली घोषणा की प्रतीक्षा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button