Entertainment

RRR World Wide Box Office Collection Day 2 : दुनिया भर में दिखी RRR की सुनामी, दो दिन में कमा डाले इतने करोड़

S S Rajamouli की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) रिलीज होते ही सिनेमाघरों में छा गई है। फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ राजामौली ने फिल्मी पर्दे के साथ साथ बॉक्स ऑफिस पर भी कोहराम मचा रखा है। बाहूबली के स्टार निर्देशक ने फिल्म आरआरआर के जरिए खुद अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है, साथ ही अब हर दिन एक नया रिकॉर्ड भी बना रही है।

RRR world wide box office collection Day 1 :

आपको बता दे कि फिल्म ने पहले दिन ग्लोबली 240 करोड़ (RRR world wide box office collection Day 1) की कमाई की, जबकि अकेले भारत में इसने कुल 156 करोड़ की कमाई की। इस जबरदस्त शुरुआत के साथ ये भारत की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जो बिना किसी छुट्टी वाले दिन इतनी धमाकेदार शुरुआत की है। इससे पहले एसएस राजामौली की फिल्म बाहूबली ने पहले दिन 75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, जिसके बाद इस रिकॉर्ड को खुद बाहूबली 2 ने तोड़ा और 217 करोड़ का बिजनेस किया। अब राजामौली ने एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

RRR world wide box office collection Day 2 :

आपको बता दे कि वहीं दूसरे दिन ये आकड़े और तेजी से आगे बढ़ता नजर आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, आरआरआर ने दूसरे दिन विश्वस्तर पर 340 (RRR world wide box office collection Day 2) करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद महज दो दिनों में ही फिल्म ने कुल 580 करोड़ की कमाई कर ली है। वैसे RRR के रिलीज होने के बाद से फिल्म द कश्मीर फाइल्स को कड़ी टक्कर मिली है। अब देखना होगा कि RRR के क्रेज के आगे द कश्मीर फाइल्स का दबदबा कम होता है या फिर इस फिल्म को पहले की ही तरह रिस्पॉन्स मिलना जारी रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button