FeaturedLatest NewsPolitics

सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का हुआ निधन

Sonia Gandhis Mother Paola Maino Passed Away : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का निधन हो गया है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त, 2022 को इटली में उनके घर पर निधन हो गया था। अंतिम संस्कार मंगलवार को हो चुका है। बता दें कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पिछले कुछ सालों में कई बार अपनी नानी से मिलने इटली जाते थे। 2020 में जब राहुल गांधी को उनकी लगातार विदेश यात्राओं पर कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, इस पर पार्टी ने कहा था कि वह एक बीमार रिश्तेदार से मिलने के लिए इटली की निजी यात्रा पर हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button