Entertainment

शादी से पहले माँ बनी ये मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, जानिए कौन-कौन है इस लिस्ट में

बॉलीवुड की दुनिया में कब क्या हो जाए इसका किसी को मालूम नहीं होता। यहां कौन किसके साथ रिलेशनशिप में है और कौन किसके साथ शादी के बंधन में बंध गया इसकी भी खबर किसी को नहीं होती। यहां दो सितारों के अफेयर की खबर आना आम बात होती है, लेकिन शादी से पहले मां बनना ये आम बात नहीं है, लेकिन अब बॉलीवुड का भी ये रिवाज बदल रहा है। हर कोई हॉलीवुड के लाइफ-साटइल को अपना रहा है और सेलेब्स शादी से पहले अपने फैंस को प्रेग्नेंट होने की खबरें दे रही हैं। बीते सालों में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हुई और बाद में शादी रचाई। इस लिस्ट में यू तो कई एक्ट्रेसेस का नाम है लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक का नाम जुड़ा है।

1 नताशा स्टेनकोविक

इस साल एक जनवरी को नताशा ने अपने बॉयफ्रेंड और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से सगाई की थी। ये खबर उऩ्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी थी। वहीं अब इस कपल ने बताया है कि ये जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले है। हालाकि इस कपल ने लॉकडाउन में घर पर शादी रचाई है। कहा जा रहा है कि नताशा अपने पेरेंट्स थी जिसके बाद इस कपल ने शादी रचाई।

2 कल्कि कोचलिन 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कल्कि ने अनुराग कश्यप से तलाक के बाद इजराइली क्लासिकल पियानिस्ट ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग को डेट किया और उनके बच्चें की मां बनी। कल्कि अभी अपने बॉयफ्रेंड से शादी नहीं रचाई हैं। इसी साल उन्होंने 7 फरवरी को एक फूल सी बच्ची को जन्म दिया।

3 नेहा धूपिया

नेहा धूपिया बॉलीवुड की हसीन एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। नेहा ने अपने लॉगटाइम बॉयफ्रेंड अंगद बेदी से 10 मई साल 2018 को गुपचुप दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी रचाई थी। नेहा धूपिया के मशहूर शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में खुद अंगद बेदी ने कबूला था कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी। उन्होंने ये भी कहा था कि ये बात जब घरवालों को पता चली को खूब डांट भी पड़ी।

4 गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स 

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड और मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बीते साल बेटे को जन्म दिया था। हालाकि इस कपल ने अभी तक शादी नहीं, लेकिन अपने पैरेंटहुड को इंज्वॉय करते हुए फोटो शेय़र करते रहते हैं।

5 लीजा हेडन

लीजा हेडन सुपरहिट फिल्म ‘क्वीन’ में एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ काम किया था। बता दें कि लीजा ने शादी से पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा कर दिया था और साल 2016 में ब्वॉयफ्रेंड दीनो लालवानी से शादी कर ली थी।

6 एमी जैक्सन

बॉलीवुड और विदेशी मॉडल एमी जैक्सन शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। बीते साल अपने बॉयफ्रेंड के बच्चें की मां बनीं। हालाकि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड संग सगाई की थी। हालाकि अभी तक शादी नहीं की।

7 कोंकणा सेन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन को हर कोई जानता है। एक्ट्रेस की एक्टिंग का हर कोई कायल है। कहा जाता है कि कोंकणा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। इसके बाद उन्होंने गुपचुप तरीके से एक्टर रणवीर शोरी संग शादी की थी। शादी के 6 महीने बाद ही कोंकणा ने बेटे को जन्म दिया था। हालांकि इस कपल की शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिकी और इनका 2015 में तलाक हो गया।

8 महिमा चौधरी

फिल्म परदेस में नजर आने वाली एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी लिस्ट में शामिल है। साल 2006 में आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी से शादी की और 2013 में उनसे अलग हो गईं। खबरों की मानें तो महिमा चौधरी के बारे में कहा जाता है कि वो भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। बता दें कि महिमा एक बेटी की मां है।

9 अमृता अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता ने अपनी शादी का फैसला सबसे जल्दी में लिया था। यह हिरोइन मशहूर बिजनेसमैन शकिल को डेट कर रहीं थी। जब अमृता को अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला, तो उन्होंने फौरन शकिल से शादी कर ली।

10 श्रीदेवी

बॉलीवुड पर राज करने वाली श्रीदेवी ने अपनी खूबसूरती का जादू ऐसा बिखेरा कि कई बड़े-बड़े अभिनेता, फिल्म निर्माता उनके दीवाने हो गए। ये एक मात्र हिरोइन हैं, जिन्होंने शादी से पहले अपनी प्रेग्नेंसी की बात को स्वीकार किया था। रिपोर्ट के अनुसार, श्रीदेवी, बोनी कपूर के साथ बंधन में बंधने के वक्त 7 महीने की गर्भवती थीं। इस जोड़ी ने 1996 में शादी की, वहीं इनकी बड़ी बेटी जाहन्वी का जन्म शादी के कुछ महीने बाद हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button