DharmEntertainmentFeaturedFinanceHealthLifeStyle

जानिए 20 सितंबर मंगलवार का दैनिक राशिफल 

मेष राशि

मेष राशि वालों दिन का अधिकांश समय बाहरी जिम्मेदारियों को पूरा करने में निकलेगा। बाहरी लोगों को अपने निजी जीवन में दखल न देने दें। कुछ निर्णय गलत भी हो सकते हैं, जिससे मन निराश रहेगा। अपनी मनोकामनाओं को जल्द पूरा करने के लिए किसी भी तरह का जोखिम न लें।

 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से आज छुटकारा मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों को इस समय कुछ समस्याएं आ सकती हैं, इससे निपटने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। खर्च में कटौती करनी होगी अन्यथा आर्थिक समस्या उत्पन्न हो सकती है। युवाओं को किसी रोजगार या नौकरी से संबंधित सफलता मिल सकती है।

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आप काफी समय से किसी कार्य को पूर्ण करने का प्रयास कर रहे है, तो अब बेफिक्र हो जाइए आपका वह कार्य आज पूर्ण होने की खूब संभावना है। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। गलत काम करने में समय बर्बाद न करें। अनुभवी लोगों के साथ व्यापार संबंधी ज्ञान प्राप्त करें।

 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों परिवार के किसी विवाद को खत्म करने में आप सफल होंगे जिससे आपको शांति मिलेगी। कुछ लोग आपका विरोध करेंगे और आपकी पीठ पीछे आपकी आलोचना हो सकती है। इन बातों पर ध्यान न दें और खुद को अपने काम में लगाएं।

 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज आप कोई नई संपत्ति ले सकते है और साथ ही अपनी समझदारी से आप आज अपने बॉस का भी दिल जीत सकते हैं। दिन के दूसरे भाग में कोई अशुभ समाचार मिलने से मन मायूस रहेगा। मानसिक रूप से आप थोड़े निराश रहे सकते हैं। किसी के झगड़े में न पड़ें। वाणी और मन पर नियंत्रण रखें।

 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आप अपनी बुरी आदतों को नजरंदाज न करें बल्कि उन्हें सुधरे। इस समय दूसरों की बातों पर ध्यान देने की बजाय अपनी कार्यकुशलता पर विश्वास रखें। कार्यक्षेत्र में आपको उपस्थित रहने की आवश्यकता है। प्रेम और रोमांस के मामले में आप भाग्यशाली हो सकते हैं।

 

तुला राशि

तुला राशि वालों यदि आपको जमीन से जुड़े किसी कार्य में परेशानी है तो आज उसका हल निकलेगा। दिन के दूसरे भाग में ग्रहों की स्थिति थोड़ी बदल सकती है और असहजता महसूस हो सकती है। दूसरे लोगों के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। किराएदार और मकान मालिक के बीच कुछ विवाद हो सकता है।

 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों अचानक आपको बहुत से सहयोगियों का साथ मिलेगा जिससे आपको सफलता प्राप्त होगी। अपना काम समझदारी से करें। किसी रिश्तेदार या करीबी की बात आपको बुरी लग सकती है। अभी समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। व्यवसाय में नए संगठनों से जुड़ने का अवसर मिल सकता है।

 

धनु राशि

धनु राशि वालों घर में आज कोई मेहमान आएगा जिससे आपका दिन और भी खुशी से बीतेगा। जल्दी सफलता पाने और अपने कार्यों का फल पाने के लिए गलत तरीके का प्रयोग न करें अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। आपकी मेहनत व्यावसायिक गतिविधियों को गति देने में सफल होगी।

 

मकर राशि

मकर राशि वालों आज आप घर के कार्यों में ही व्यस्थ रहेंगे। किसी और को अपने निजी जीवन में हस्तक्षेप न करने दें या उनकी सलाह का पालन न करें। आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपकी वाणी को देखकर किसी का मन आहत हो सकता है।

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों आज आपके किसी समझदार व्यक्ति से संपर्क होंगे। मन में तरह-तरह की शंकाएं हो सकती हैं। सभी समस्याओं को दूर करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। व्यापार में इस समय आपको काफी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध अच्छे रहेंगे।

 

मीन राशि

मीन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा है। इस समय आप अपने दिमाग पर नियंत्रण रखें। लोगों की चिंता करने की बजाय खुद पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आंतरिक व्यवस्था में किए गए बदलावों के सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button