DharmFeaturedLifeStyle

जानिए 21 सितंबर बुधवार का दैनिक राशिफल 

मेष राशि

मेष राशि के लोगो यदि आज आप भावुक होकर कोई निर्णय लेंगे तो काम जरूर बिगड़ेंगे। बातचीत के दौरान नकारात्मक शब्दों के प्रयोग करने से बचें। छात्रों और युवाओं को समस्या में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है।

 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों आप सभी क्षेत्रों में अपना पूर्ण योगदान दे रहे हैं मगर आप खुद के लिए भी कुछ समय निकालें। महिलाएं अपने घरेलू और निजी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगी। घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। आपको अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए भी प्रयास करने की आवश्यकता होगी।

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों आज यदि आप अपने से वरिष्ठ लोगो की बात माने तो आपके लिए उत्तम होगा। संतान की किसी समस्या को लेकर घर में विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। आपको सलाह है कि आज अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। इस समय व्यावसायिक गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों आज यदि आप कार्यस्थल पर अपना पूर्ण योगदान दे तो वह आपके लिए एक बड़े और अच्छे सफलता के द्वार खोल सकता है। अचानक कोई खर्च हो सकता है जिसमें कटौती नहीं हो सकती है और आर्थिक मामलों को लेकर किसी करीबी से विवाद होने की संभावना है। व्यापार में तेजी लाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है।

 

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों आज आप बेफिजूल की चीज को खरीदने में अपना समय और धन दोनो बरबाद कर सकते है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों के लिए कुछ समय निकालें। यह आपके संपर्क सूत्र को मजबूत करेगा। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाए रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र की आर्थिक व्यवस्था में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।

 

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों आज आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। किसी भी प्रकार के निवेश या लेन-देन संबंधी गतिविधियों से बचें। पैसों से संबंधित किसी भी गतिविधि के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। कोई आपको इमोशनली बेवकूफ बना सकता है।

 

तुला राशि

तुला राशि के लोगों आज आप अपनी समझदारी से सभी कार्य पूर्ण करेंगे। किसी पर शक करना ही आपका कर्तव्य होगा। खर्चे अधिक चिंता का विषय हो सकते हैं। व्यक्तिगत समस्याओं के कारण व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ व्यवधान आ सकता है।

 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों आज आप खुद पर ध्यान केंद्रित कीजिए, वह जरूरी है। भूमि संबंधी कार्यों में अधिक लाभ की अपेक्षा न करें, क्योंकि अधिक प्राप्त करने की इच्छा से हानि हो सकती है। यदि व्यावसायिक क्षेत्र को लेकर कोई योजना बनाई गई है तो उस पर तत्काल कार्य प्रारंभ करें।

 

धनु राशि

धनु राशि के लोगो के लंबे समय से रुके हुए काम आज पूर्ण होंगे। आर्थिक मामलों में किसी भी तरह का जोखिम न लें। किसी तरह का विश्वासघात हो सकता है। किसी करीबी से किसी बात को लेकर अचानक विवाद हो सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से मामला सुलझाएं।

 

मकर राशि

मकर राशि के लोग आज कोई नई संपत्ति खरीद सकते है। वित्त या निवेश संबंधी कार्य बहुत सावधानी से करें उसमें गलती हो सकती है। भावनात्मकता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है और इससे कोई आपका अनुचित लाभ उठा सकता है।

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक आज अपनी काबिलियत से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकते है। दोपहर में कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन मायूस रहेगा। इस समय किसी भी जोखिम भरे गतिविधि कार्यों में शामिल न हों। घर में मेहमान होने से किसी जरूरी काम में देरी हो सकती है।

 

मीन राशि

मीन राशि के लोगों आज यदि आप अपने कार्यों में अपना पूर्ण योगदान दे तो आपसे सफलता कोई नही छीन सकता। कभी-कभी सब कुछ ठीक होने पर भी आप अकेलापन महसूस करेंगे। भावुकता और आलस्य जैसी कमजोरियों पर नियंत्रण रखें। इस समय व्यावसायिक गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button