Latest NewsFeaturedPoliticsStates

राहुल गांधी या कोई बाहरी ही होगा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष? अशोक गहलोत का यह सुझाव

कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं की निगाहें कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा? इस पर टिकी हुई हैं। बता दें कि आने वाले तीन से चार दिनों में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से जुड़ा हुआ कार्यक्रम जारी हो सकता है। जिसमें नामांकन दाखिल करने, नाम वपस लेने और चुनाव की तारीख शामिल होगी। साथ ही पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस कार्यसमिति ने पिछले साल जिस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, उसके अनुसार चुनाव की पूरी प्रक्रिया 20 सितंबर तक संपन्न होनी है। चुनाव को देखते हुए हर कांग्रेसी के मन में इस समय यही सवाल है कि क्या राहुल गांधी फिर से पार्टी का नेतृत्व करने के लिए तैयार होंगे? बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

इस बीच दिग्गज कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की पहल की है। गहलोत ने जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस के सभी नेता एक राय होकर यह चाहते हैं कि राहुल गांधी ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से यह मांग भी की है कि वह अध्यक्ष का पद स्वीकार करें। अशोक गहलोत ने कहा कि अगर राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो कांग्रेस में निराशा छा जाएगी और कई नेता घर बैठ जाएंगे। राहुल गांधी को हमारी भावनाओं का ख्याल रखते हुए अध्यक्ष पद स्वीकार करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button