FeaturedFoodHealthLifeStyle

इन फलों को न करे इनकार, यह आपके दिल को बनाएगा हेल्दी

इन फलों को न करे इनकार, यह आपके दिल को बनाएगा हेल्दी

इंसान के शरीर का सबसे जरूरी अंग उसका दिल होता है। इसलिए इंसान को अपने दिल का सबसे अधिक ख्याल रखना चाहिए। अपने हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए हमें हेल्दी डाइट का सेवन करना चाहिए। वर्तमान समय में हार्ट की बीमारियां तेजी से घर कर रही है। हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामले में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में सभी को यह डर होने लगता है कि क्या हमारा हार्ट हेल्दी है या नहीं। आज हम आपको अपने हार्ट को हेल्दी रखने के लिए कुछ फल के बारे में बताएंगे जिनके सेवन से आपका हार्ट हेल्दी रहेगा।

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए। इनमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हृदय को स्वस्थ रखते हैं। जामुन के अलावा आप स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी भी खा सकते हैं। बेरी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हार्ट के जोखिम को कम करते हैं।

हार्ट को फिट रखने के लिए एवोकाडो को डाइट में जरूर शामिल करें। एवोकाडो में मोनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है जो हार्ट को स्वस्थ बनाता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है। एवोकाडो में पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

रोज एक सेब खाने से सभी बीमारियां दूर होती हैं। डॉक्टर्स भी डेली एक एप्पल खाने की सलाह देते हैं। सेब खाने से हार्ट स्वस्थ बनता है। रोजाना एक सेब खाने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम होता है। महिलाओं को मोनोपॉज के बाद रोज एक सेब खाना चाहिए। इससे हार्ट की बीमारियों का जोखिम कम होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button