FeaturedHealthLatest NewsStates

कर्नाटक: दो सप्ताह से फरार यौन उत्पीड़न का आरोपी पार्षद बेंगलुरु में गिरफ्तार।

कर्नाटक: दो सप्ताह से फरार यौन उत्पीड़न का आरोपी पार्षद बेंगलुरु में गिरफ्तार।

यौन उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे केरल के कांग्रेस के एक पार्षद को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार रात को गिरफ्तार किया था। आरोपी पार्षद बीते दो हफ्ते से फरार था। पुलिस ने आरोपी पार्षद को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से धर दबोचा है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को इस बारे में जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि केरल के कन्नूर के कांग्रेसी पार्षद पीवी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। केरल पुलिस ने उन्हें बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। आरोपी पार्षद बेंगलुरु में अपने ठिकाने पर छिपा हुआ था।

जानने वाली बात यह है कि कांग्रेस द्वारा नियंत्रित एक महिला सहकारी बैंक की कर्मचारी ने कांग्रेस पार्षद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। दो हफ्ते पहले ही आरोपी पार्षद के खिलाफ आपीसी की धारा सेक्शन 354 के तहत केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पार्षद फरार चल रहा था। पुलिस ने कहा कि महिला की शिकायत पर पिछले महीने मामला दर्ज किया गया तो कृष्ण कुमार छिप गए थे। कृष्ण कुमार को ढूंढने के लिए कई टीमों का गठन भी किया गया था, और आखिरकार बेंगलुरु में उसे ढूंढ निकाला गया। आरोपी पार्षद को अब अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button