DharmFeaturedFoodHealthLatest NewsLifeStyle

यह पाँच चीज़ें लड्डू गोपाल को है बहुत प्रिय, पूजा सामग्री में यह चीजे बिल्कुल न भूले

यह पाँच चीज़ें लड्डू गोपाल को है बहुत प्रिय, पूजा सामग्री में यह चीजे बिल्कुल न भूले

जैसा की आप सभी जानते ही है कि जन्माष्टमी पर्व आने वाला है। सभी भक्तजन आस्था एवं भक्ति भाव से बहुत उत्साहित हैं। कृष्ण अष्टमी भाद्रपद तिथि को ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। धार्मिक अनुष्ठानों के अनुसार भक्त रात्रि 12 बजे लड्डू गोपाल की पूजा के पश्चात् व्रत का पारण करते हैंं। इस बार 18 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत होगा और 19 अग्स्त को उत्सव मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर भक़्त उनको प्रिय चीज़ो से सजाते है व भोग लगाते हैं जिससे भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती हैं। प्रमुख 5  चीज़ें निम्न है।

बांसुरी

बांसुरी एक ऐसी चीज़ है जिसको श्री कृष्ण जब बजाते थे तो सारा जग आनंदित हो उठता था। यह उनके जीवन का सबसे अहम वाद्य-यन्त्र है। जिससे घर में सकारात्मक बानी रहती है।

मोर पंख

भगवान श्रीकृष्ण के सौन्दर्य को मोर पंख और सुंदरता बना देता है। कान्हा जी को मोर पंख अत्यंत प्रिय थे और मान्यताओ की माने तो मोर पंख से नकारात्मक भी समाप्त होती है।

माखन मिश्री

पौराणिक कथाओं से यह ज्ञात होता है कि कान्हा जी को माखन मिश्री बहुत ही प्रिय थी इसके लिए वो बचपन में चोरी तक किया करते थे। इसीलिए उन्हें भोग में माखन मिश्री चढ़ाया जाता है।

गाय का घी

जैसा कि हमें ज्ञात होता है कान्हा जी गौवाले थे उन्हें गऊ सेवा करना बहुत पसंद था, इसलिए उन्हें चढ़ाने वाले भोग में गाय का घी अवश्य डालें व गाय की छोटी मूर्ति भी संग रखें।

धनिया की पंजीरी

माखन मिश्री के साथ-साथ श्री कृष्ण को धनिया की पंजीरी भी बहुत प्रिय है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार धनिया से धन का लाभ होता है तो इस बार अवश्य ही धनिया की पंजीरी का भोग लगाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button