FeaturedLatest NewsPoliticsStates

यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने भूपेंद्र सिंह चौधरी, अब जाट समुदाय को साधने की जुगत में बीजेपी

सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को भाजपा उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। भूपेंद्र सिंह चौधरी बीजेपीी के शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार को नई दिल्ली बुलाया था। जिसके बाद से उन्हें राज्य के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर अटकले अधिक हो गई थी। भूपेंद्र सिंह जाट समाज से आते हैं और अब वह स्वतंत्र देव सिंह की जगह प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे। बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर जाट समाज को साधने का भी प्रयास किया है। बीजेपी भूपेंद्र सिंह चौधरी को यूपी में पार्टी की कमान सौंपकर पश्चिमी यूपी में आरएलडी-सपा के गठबंधन के असर कम करने कीी कोशिश करेगी। बीजेपी को 2022 के चुनाव में राज्य के इलाके में सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा था। जिसे देखते हुए पार्टी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यह दांव चला है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में भूपेंद्र चौधरी का दबदबा माना जाता है, जिसके जरिए बीजेपी सहारनपुर से लेकर मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, बरेली और रामपुर के जाट समुदाय के लोगों को साधने के जुगत में जुटी हुई है।

भूपेंद्र सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही रुहेलखंड क्षेत्र की राजनीति में काफी सक्रिय हैं। इन्होंने 1989 में भाजपा सदस्यता ली थी। इसके बाद से ही पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में लगे रहे है। पार्टी लाइन पर चलने वाले चौधरी भूपेंद्र सिंह को भाजपा के थिंक टैंक माने जाने वाले अमित शाह का करीबी बताया जाता है। राम मंदिर आंदोलन के दौरान 1989-90 में भाजपा से जुड़े, इस दौरान उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button