Latest NewsNationalPoliticsStates

गांधी, नेहरू के नाम पर बहुत पैसा कमाया है – कांग्रेस नेता के बोल।

गांधी, नेहरू के नाम पर बहुत पैसा कमाया है – कांग्रेस नेता के बोल।

कांग्रेस नेता के आर रमेश कुमार ने कहा की हमने पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के नाम पर 3-4 पीढ़ियों के लिए काफी कमाया है। अब बलिदान का समय आ गया है। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर हैं। गुरुवार को सोनिया गांधी से इस मामले में ईडी के अधिकारी पूछताछ भी कर चुके हैं। इस बीच कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बयान में कुछ ऐसा कहा कि अब वह खुद कांग्रेस के लिए ही मुसीबत बन गए हैं। दरअसल, ईडी की पूछताछ के बीच कांग्रेस नेता ने कहा, हमने नेहरू, इंदिरा और सोनिया गांधी के नाम पर अपनी तीन-चार पीढ़ियों के लिए पैसा बना लिया है। अब अगर हम उनके लिए त्याग नहीं कर सकते तो अच्छा नहीं होगा।

हम जो खाएंगे, उसमें कीड़े पड़ जाएंगे

कांग्रेस नेता रमेश कुमार ने भले ही यह बयान सोनिया गांधी के समर्थन में दिया हो, लेकिन अब उनका बयान कांग्रेस के लिए मुसीबत बन गया है। उन्होंने कहा, हमने पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के नाम पर 3-4 पीढ़ियों के लिए काफी कमाया है। अब बलिदान का समय आ गया है। अगर हम उन कर्जों को चुकाने के लिए तैयार नहीं हैं, तो मुझे डर है कि हम जो खाना खाएंगे उसमें कीड़े लग जाएंगे।

लूट इंडिया का खूबसूरती से किया वर्णन

कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद भाजपा हमलावर है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर के. ने कहा, कांग्रेस पार्टी के 60 साल के लूट इंडिया कार्यक्रम का इतनी खूबसूरत तरीके से वर्णन करने के लिए प्रतिभाशाली नेता को बधाई। उन्होंने कहा, इतनी ईमानदारी से भ्रष्टाचार को स्वीकार करने के बाद वे किस चेहरे से वोट मांगते हैं।

 

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button