FeaturedFinanceLatest NewsNationalStates

बेंगलुरू: कैंसर से पीड़ित बच्चों का सपना पूरा हुआ, बने पुलिस अधिकारी।

बेंगलुरू: कैंसर से पीड़ित बच्चों का सपना पूरा हुआ, बने पुलिस अधिकारी।

केरल के मोहम्मद सलमान और बेंगलुरू के मिथिलेस, यह दोनो ही बच्चे कैंसर से पीड़ित हैं। इन दोनों ही बच्चो का सपना था कि वे पढ़-लिखकर पुलिस अधिकारी बनें। एक एनजीओ के माध्यम से पुलिस ने दोनों बच्चों का सपना पूरा किया। कर्नाटक के बेंगलुरू में दो कैंसर पीड़ित बच्चों का सपना पुलिस ने पूरा कर दिया। दोनों का सपना था कि वे पुलिस अधिकारी बनें। ‘मेक अ विश’ नाम के एनजीओ के माध्यम से उनके इस सपने को साकार करने के लिए पुलिस ने दरियादिली दिखाई और दोनों को एक दिन का पुलिस अधिकारी बनाया गया। बता दें कि, कैंसर के कारण न तो उनकी सही ढंग से पढ़ाई हो पा रही है और न ही उनके सपनों को पंख लग पा रहे हैं। ऐसे में दोनों बच्चों के सपनों को पूरा करने का बीड़ा एनजीओ मेक अ विश ने उठाया। संस्था ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया, जिस पर उन्होंने हामी भर दी। इसके बाद दोनों को एक दिन का पुलिस अधिकारी बनाया गया।

दोनों बच्चों ने पहनी पुलिस की वर्दी

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किए गए फोटो में दोनों बच्चे पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्हें पुलिस अधिकारियों द्वारा तोहफे भी दिए गए।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button