DharmFeaturedFinanceFoodHealthLifeStyleSocial media

जानिए नवरात्रि के चौथे दिन का आपका दैनिक राशिफल 

मेष राशि

Horoscope 29th September

मेष राशि वालों आपका आज का दिन बहुत तनावग्रस्त होने वाला है। कार्यक्षेत्र में कार्य के समय मन कहीं और भटकने लगेगा, जिससे कुछ हानि हो सकती है। लेकिन स्वार्थ के कारण लोग आपकी गलती को नजरअंदाज कर सकते हैं।

 

वृषभ राशि

Horoscope 29th September

वृषभ राशि वालों लाइफ में आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले है तो सावधान हो जाइए। आज आपकी सेहत से जुड़ी कोई बड़ी और बुरी खराब आपको प्राप्त होगी। समाज में शुभ व्यय के कारण आपकी प्रसिद्धि में वृद्धि होगी और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।

 

मिथुन राशि

Horoscope 29th September

मिथुन राशि वालों आप आज जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उनमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों के लिए समय अनुकूल है, परिवार का सहयोग मिलेगा। आपको रोजगार के क्षेत्र में अपनी योग्यता को बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

 

कर्क राशि

Horoscope 29th September

कर्क राशि वालों आप आज अपनी समझदारी और मेहनत के बल पर अपने अधिकारियों को बहुत लाभ करवा सकते है, जिससे आपको भी प्रमोशन मिलने के योग बनेंगे। कोई कानूनी मामला लंबित है तो आज आपको उसमें सफलता मिलेगी। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।

 

सिंह राशि

Horoscope 29th September

सिंह राशि वालों यदि आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले है तो सबसे पहले उसकी पूर्ण योजना बनाए और यह बात किसी भी व्यक्ति को न बताए अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। आपके द्वारा लिए गए फैसलों से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार के मामले में दिन सुखद रहेगा।

 

कन्या राशि

Horoscope 29th September

कन्या राशि वालों आपकी सेहत आज आपका साथ छोड़ सकती हैं, अपनी बीमारी को नजरंदाज न करें और वक्त से इलाज लीजिए। अगर आप नौकरी और व्यापार में कुछ सकारात्मक कदम उठाते हैं तो न सिर्फ बाद में फायदा होगा बल्कि काम में नई ताजगी भी आएगी।

 

तुला राशि

Horoscope 29th September

तुला राशि वालों आप आज चुस्ती फुर्ती के काम करने में व्यस्थ रहेंगे, जिससे शाम होते होते आपको थकान महसूस हो सकती हैं। लेकिन आत्मविश्वास बढ़ने के बाद ताकत बढ़ेगी। दोस्तों के साथ बाहर जा सकते हैं। घरवालों के साथ जरूरी चर्चा में शामिल होंगे।

 

वृश्चिक राशि

Horoscope 29th September

वृश्चिक राशि वालों आपको जरूरत है कि आप अपने परिवार के वरिष्ठ लोगो की सेवा करे क्योंकि अनहोनी होने के संकेत हैं। धैर्य और अपने सौम्य व्यवहार से घर की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी।

 

धनु राशि

Horoscope 29th September

धनु राशि वालों आज आपको कार्यस्थल पर बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है, इसके साथ ही आपको अपनी सेहत का भी खूब ध्यान रखने की जरूरत है। किसी बड़े की सलाह से आपका दिन कुछ शुभ हो सकता है। आज आप जो कुछ भी समर्पण के साथ करेंगे वह उसी समय फल देगा। घर और ऑफिस में अधूरे काम निपटाने का मौका मिलेगा।

 

मकर राशि

Horoscope 29th September

मकर राशि वालों आपका समय आज आपका भरपूर साथ देगा, मगर विरोधी भी हार नही मानेंगे इसलिए सावधान रहिए। लव लाइफ आपकी आज सफल होगी, कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े सभी विवाद आज किसी सरकारी अधिकारी की मदद से सुलझ सकते हैं।

 

कुंभ राशि

Horoscope 29th September

कुंभ राशि वालों पूरी दुनिया का भर अपने ऊपर मत लीजिए, जितनी सक्षमता है उतना ही कार्य कीजिए। कार्य भर की वजह से थकान हो सकती है, सेहत का ध्यान रखें। विद्यार्थी पढ़ाई के लिए कुछ समय निकालें तो बेहतर होगा। प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों के लिए समय अनुकूल है।

 

मीन राशि

Horoscope 29th September

मीन राशि वालों आज आपका किसी प्रिय व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है जो आसानी से खत्म भी नही होगा और आपकी ही गलती के कारण इसका भुगतान आपको भुगतना पड़ेगा। दोपहर के समय काम की भागदौड़ के कारण आप शारीरिक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं, जिससे हाथ-पैर प्रभावित हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button