DharmFeaturedFinanceFoodHealthLatest NewsLifeStyle

30 अगस्त का दैनिक राशिफल, जानिए आज कैसी रहने वाली है गृह नक्षत्रों की चल

मेष राशि

आज पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलने के शुभ योग बन रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र में नए प्रयास सफलता देंगे। ऑफिस में कर्मचारियों से अच्छा सम्मान और सहयोग मिलेगा। शाम के समय कुछ विवाद हो सकता है, समझदारी से काम लीजिएगा।

 

वृषभ राशि

आज आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखने की जरूरत है। कार्यस्थल हो या घर आज आपको हर जगह से अपने साथी का साथ मिलने वाला है। दोपहर तक आपको संतान की ओर से आशाजनक समाचार मिल सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम शाम तक पूरा होने के योग है।

 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों आज आपके दुश्मन भी आपकी तारीफ करेंगे। सत्तारूढ़ दल अथवा प्रभावशाली लोगों के साथ निकटता और जुड़ाव से अच्छा लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से कुछ धन राशि भी मिल सकती है। देर शाम तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर भी आपको मिलेंगे।

 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बिल्कुल शांति का दिन रहेगा। आज जहां राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे, तो वहीं दूसरी ओर शासन और सत्ता से जुड़ने का भी लाभ आपको आज मिल सकता है। किसी नए सौदे से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है।

 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज आपकी सेहत और खुशियों में रूकावटे आ सकती है। दोपहर तक कोई शुभ समाचार सुनने के बाद अचानक ही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज किसी से विवाद भी हो सकता है, संयम से काम लें। जीवनसाथी से सहायता ले।

 

कन्या राशि

आज किसी कीमती चीज के खोने या चोरी होने का खतरा हो सकता है, चीजों को लेकर कुछ सतर्क रहें। बच्चो की शिक्षा में सफलता या किसी प्रतियोगिता में  सफलता के समाचार से मन खुश रहेगा। कोई रुका हुआ काम है तो शाम तक पूरा हो सकता है।

 

तुला राशि

तुला राशि वालों आज पितृ पक्ष संबंधी मामलों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। जिन लोगों के पारिवारिक जीवन में तनाव चल रहा है, वे आज कुछ कम होने के योग हैं। रिश्तेदारों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरते और जुबान पर काबू रखे, नहीं तो संबंध बिगड़ सकते हैं।

 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज आप आजीविका के क्षेत्र में तरक्की कर सकते हैं। इसके अलावा आज मान सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं। संतान की जिम्मेदारी पूरी हो सकती है। यात्रा की स्थिति सुखद और लाभकारी रहेगी। लेकिन, सेहत का कुछ खास ख्याल रखें तो बेहतर होगा।

 

धनु राशि

धनु राशि वालों आज आपको आय के नए साधन प्राप्त होंगे। मधुर वाणी आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में विशेष सफलता प्राप्त होगी। आज आप दिनभर काम में व्यस्त रहेंगे। विरोधी आपको बार-बार परेशान करने की कोशिश करेंगे मगर वह खुद ही हार जाएंगे। आंखों की समस्या से चुकन्ना रहें और डॉक्टर से सलाह लें।

 

मकर राशि

मकर राशि वालों आज आपको कुछ आंतरिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप बिना देर किए डॉक्टर को दिखाएं। माता-पिता के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। दोस्तों और सहकर्मियों की सलाह ले आज निवेश से जुड़े किसी काम में आपकी रुचि बढ़ाएगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों आज कार्य के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। संतान की ओर से संतोषजनक खुशखबरी मिलेगी। दोपहर के समय कानूनी विवाद या किसी मामले में जीत आपके लिए एक बड़ी खुशी का कारण बन सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

 

मीन राशि

मीन राशि वालों आज आपके आस-पास सुखद वातावरण रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के सुख में वृद्धि होगी। कई दिनों से चल रहे कुछ बड़े कर्ज का समाधान हो सकता है। हाथ में पर्याप्त पैसा प्राप्त होने का आनंद मिलेगा। दुश्मनों की हार होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button