DharmFeaturedHealthLifeStyle

जानिए 30 सितंबर शुक्रवार का दैनिक राशिफल 

मेष राशि

Horoscope 30th September

मेष राशि के लोगो का आज का दिन बहुत सी उत्साहित गतिविधियों में बीतेगा। रिश्तेदारों से किसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा न करें। व्यापार में उन्नत तकनीक से जुड़ी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की मदद से किसी समस्या का समाधान ढूंढ पाएंगे।

 

वृषभ राशि

Horoscope 30th September

वृषभ राशि के लोग अपने पुराने कामों को आज पूरा करेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति को अपने परिवार में हस्तक्षेप न करने दें। व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। अधिक काम और परिश्रम के कारण आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है।

 

मिथुन राशि

Horoscope 30th September

मिथुन राशि के लोगो के कानूनी संबंधी मामले आज उनके हित मे होंगे और वह सफलता हासिल करेंगे। जिससे बजट भी खराब हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में काम करते समय नकारात्मक गतिविधियों वाले लोगों से दूर रहें। व्यापार में नई सफलता आपका इंतजार कर रही है। दांपत्य जीवन सुखमय हो सकता है। खांसी के कारण आप परेशान हो सकते हैं।

 

कर्क राशि

Horoscope 30th September

कर्क राशि के लोगो को आज परिवार से शुभ समाचार प्राप्त होगा। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। अनावश्यक खर्चों में भी कटौती करें। छात्रों और युवाओं को अपने करियर संबंधी गतिविधियों में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय में किसी भी योजना पर गंभीरता से कार्य करें। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमी और अनबन दूर होगी।

 

सिंह राशि

Horoscope 30th September

सिंह राशि वालों आपका कोई संपत्ति से जुड़ा काम आज पूरा होगा। व्यापार में उथल-पुथल और आर्थिक मंदी के कारण परिवार के सदस्यों को खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। इस समय किसी भी प्रकार का कर्ज न लें। व्यापार में बड़ी सादगी और गंभीरता के साथ काम करने की जरूरत है। पति-पत्नी के संबंध मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।

 

कन्या राशि

Horoscope 30th September

कन्या राशि वालों आज आप पर परिवार की ओर से अधिक भार मिलेगा, मगर शांति पूर्वक आप सभी की इच्छाओं को पूर्ण करेंगे। अपनी गतिविधियों को गुप्त रखना बेहतर है। पैसों को लेकर रिश्तेदारों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें कि रिश्ते में खटास न आए। व्यापार को लेकर आपका कोई कार्य लाभदायक सिद्ध हो सकता है। दांपत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा। नकारात्मक गतिविधियों और व्यसनों वाले लोगों से दूर रहें।

 

तुला राशि

Horoscope 30th September

तुला राशि के लोगो को आज संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। भुगतान या उधार लिया हुआ पैसा आज वसूल हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग हमेशा आपके हित में रहेगा। माइग्रेन का दर्द बना रह सकता है।

 

वृश्चिक राशि

Horoscope 30th September

वृश्चिक राशि वालों आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। जमीन की खरीद से जुड़े कार्यों में इस समय ज्यादा लाभ की उम्मीद न करें। अधिक की इच्छा हानि भी पहुंचा सकती है। गुस्सा भी आ सकता है। व्यवसाय में योजनाओं को शुरू करने का समय सही है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। अपनी नियमित जांच कराएं।

 

धनु राशि

Horoscope 30th September

धनु राशि के लोगो का आज का पूरा दिन घर परिवार की देख भाल में बीतेगा। कभी-कभी आपका संदिग्ध स्वभाव आपके और दूसरों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिए समय के अनुसार अपना व्यवहार बदलें। अपनी योजनाओं और गतिविधियों को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। नया काम भी शुरू होगा। ऑफिस के लोग अपने बॉस और अधिकारियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। अत्यधिक प्रदूषित और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

 

मकर राशि

Horoscope 30th September

मकर राशि के लोगो को आज दोस्तो की सहायता से बड़ा लाभ होगा। साझेदारी से जुड़े व्यापार में आपस में तालमेल रहेगा। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। सेहत में कोई परेशानी नहीं होगी।

 

कुंभ राशि

Horoscope 30th September

कुंभ राशि वालो आज आपको घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेने की जरूरत है। कई मामलों में धैर्य रखना जरूरी है। क्रोध और जल्दबाजी से स्थिति और खराब हो सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ समस्या हो सकती है। घर-परिवार और व्यवसाय के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। थकान और तनाव का स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

 

मीन राशि

Horoscope 30th September

मीन राशि के लोगो को कोई संपत्ति खरीदने के आज अच्छे योग है। दूसरे लोगों के मामलों में दखल न दें। किसी करीबी के बारे में अप्रिय समाचार मिलने से मन उदास रहेगा। व्यवसाय से संबंधित किसी प्रोजेक्ट को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है। पति-पत्नी एक-दूसरे के सामंजस्य से उचित व्यवस्था करेंगे। जोखिम भरी गतिविधियों से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button