DharmFeaturedFinanceHealthLatest NewsLifeStyleMake-upMarketing

जानिए 1 सितंबर गुरुवार का दैनिक राशिफल

मेष राशि

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा और पारिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आपको आपका पसंदीदा कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। दोपहर तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत के प्रति सतर्क रहें तो बेहतर होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगो का आज का दिन धन की स्थिति से काफी अच्छा रहने वाला है और आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। रुके हुए तमाम कार्य आज फिर शुरू हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में हो रही योजनाओं का अच्छा लाभ होगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज आपकी दिनचर्या में कुछ बदलाव आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके मत में कुछ लाभकारी हो सकता हैं और आपको मान-सम्मान भी मिलेगा, जो आपके कुछ प्रियजनों को परेशान कर सकता है। दूसरों की मदद करने से आपको शांति मिलेगी

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रहेगा और घरेलू सामानों पर धन व्यय होगा। सांसारिक सुख के साधनों की ओर रुचि बढ़ेगी, सुख का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में साथियों से किसी भी तरह की लड़ाई मन खराब कर सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहने वाला है। आज आपकी बहुत सी मनोकामनाएं पूर्ण होने से आपका हर्ष उल्लास चरम सीमा पर होगा और काम में सफलता मिलेगी। पिता और वरिष्ठों के आशीर्वाद से कोई बड़ी खुशी मिल सकती है

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी है, कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और धन, सम्मान एवं प्रसिद्धि में लाभ होगा। आज आपके रुके हुए अन्य कार्य भी पूरे होंगे और आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों आज भाग्य आपका भरपूर साथ देगा और आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी। अगर आप पॉलिटिक्स के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको कोई बड़ा पद मिलेगा। संतान के प्रति जिम्मेदारी आप ठीक प्रकार से निभायेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहने वाला है और वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। आज किसी कारणवश आपको अनचाही यात्रा पर जाना होगा। व्यापार में हो रही प्रगति से आप बहुत खुश रहेंगे। विद्यार्थियों को मानसिक भार से मुक्ति मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों से सुख की प्राप्ति होगी और परिवार में शुभ कार्यों की तैयारी करने में खुश होंगे। रचनात्मक कार्यों में आपको शांति मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी आपदा ला सकता है। जीवनसाथी की सेहत अचानक खराब हो जाने के कारण भागदौड़ और अधिक खर्च की स्थिति पैदा होगी। प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने से पहले उसके सभी कानूनी पहलुओं की ठीक प्रकार जांच अवश्य करे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत बनेंगे। आज आपका स्पष्टवादी व्यवहार आपको सम्मान और सफलता दिलाएगा। सेहत का खास ख्याल रखें और परिवार के साथ समय बिताए।

मीन राशि

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा और मन के अनुकूल लाभ से आप खुशी का अनुभव होगा। आर्थिक स्थिति अब पहले से कुछ बेहतर हो सकती है और आज आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने से आप संतुष्ट रहेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button