EntertainmentCelebrityLatest News

क्या शैलेश लोढ़ा के बाद मुनमुन दत्ता भी छोड़ेंगी ‘तारक मेहता’? मिला बड़ा ऑफर

Munmun Dutta News : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैन्स के लिए बुरी खबर आ रही है। खबर ये है कि शैलेश लोढ़ा शो छोड़ रहे हैं। ‘तारक मेहता’ का हर किरदार दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुका है। ऐसे में किसी भी कलाकार के शो छोड़ने पर फैन्स को निराशा होती है। साथ ही ये भी रहता है कि शैलेश लोढ़ा के शो छोड़ने के बाद क्या होगा। आपको बता दे कि ऐसी खबरें हैं कि शैलेश और प्रोड्यूसर के बीच अनबन थी। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इसपर कोई टिपणी नहीं की है। ‘तारक मेहता’ छोड़ने के बाद शैलेश लोढ़ा शेमारू टीवी पर ‘वाह भाई वाह’ शो करने वाले हैं। इसका टीजर भी सामने आ चुका है।

अब ऐसा लग रहा है फैन्स को एक और झटका लगने वाला है। खबरें हैं कि बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता(Munmun Dutta) भी शो को अलविदा कहने वाली हैं।

Munmun Dutta को ‘बिग बॉस ओटीटी’ का मिला ऑफर

आपको बता दे कि मुनमुन दत्ता को लेकर पहले भी कई बार कयास लगाए जाते रहे हैं कि वह शो छोड़ने वाली हैं लेकिन उन्होंने हर बार इससे इनकार किया। अब ताजा खबरों के मुताबिक, मुनमुन दत्ता को ‘बिग बॉस ओटीटी’ सीजन 2 के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। शो के लिए कंटेस्टेंट की खोज शुरू हो चुकी है। मुनमुन दत्ता ‘बिग बॉस ओटीटी’ में हिस्सा लेंगी कि नहीं इसके बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन अगर ऐसा होता है तो निश्चित रूप से ‘तारक मेहता’ मेकर्स और फैन्स निराश होंगे।

‘बिग बॉस 14’ में दिखीं थीं Munmun Dutta

आपको बता दे कि मुनमुन दत्ता पहले भी बिग बॉस में काम कर चुकी है। वो ‘बिग बस 14’ में बतौर चैलेंजर नजर आई थीं। उनके साथ सुरभि चंदना, आकांक्षा पुरी और विशाल पुरी टिकट टू फिनाले टास्क के लिए पहुंचे थे। मुनमुन अगर ‘बिग बॉस ओटीटी’ करती हैं जल्द ही यह भी कन्फर्म हो जाएगा। बस उसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button