FeaturedLatest NewsPoliticsStates

तेजस्वी यादव को भाजपा का जवाब, नित्यानंद राय को धमकी देना पड़ेगा महंगा, ठंडा करने वाले खुद ठंडे हो जाएंगे

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय को चेतावनी देने वाले बयान पर भाजपा विधायकों ने शुक्रवार को जबरदस्त विरोध किया। विधानसभा के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन करते हुए पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि नित्यानंद राय को धमकी देना महंगा पड़ने वाला है। तेजस्वी बिहार में गुंडागर्दी करने पर उतर आए हैं। उन पर गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा होना ही चाहिए। बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि तेजस्वी क्या ठंडा करेंगे, तेजस्वी खुद ठंडे हो जाएंगे। आखिर बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी।

सदन के बाहर प्रदर्शन करते हुए तेजस्वी यादव के बयान पर भाजपा विधायकों ने आपत्ति की। बीजेपी ने तेजस्वी द्वारा सीबीआइ को धमकी देने का आरोप भी लगाया। रामसूरत राय ने कहा कि तेजस्वी यादव असली यादव नहीं हैं। बिहार की जनता उन्हें पहचान चुकी है। नित्यानंद राय को धमकी देना महंगा पड़ेगा। नित्यानंद राय किसी की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। रामसूरत ने कहा कि नित्यानंद को धमकाने वाला खुद समाप्त हो जाएगा। बिहार की जनता तेजस्वी को समाप्त कर देगी। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देने के लिए तेजस्वी यादव पर गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा होना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि राजद वोट बैंक की राजनीति कर रहा है। तेजस्वी बिहार में गुंडागर्दी करना चाहते हैं। प्रमोद कुमार ने कहा कि बिहार किसी की जागीर नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के विधानसभा परिसर आगमन पर भाजपा विधायकों ने स्वागत किया। इस दौरान विजय सिन्हा जिंदाबाद के नारे लगाए गए व उन्हें पुष्प गुच्छ दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button