DharmEntertainmentFeaturedHealthLatest NewsLifeStyleMarketingStates

इस वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर बाजारों में राम चरण के आरआरआर लुक से प्रेरित गणपति जी की मूर्ति होंगी, फैंस बोले, ‘जनता का देवता’

भारत में गणेश चतुर्थी का अवसर बहुत धूम धाम से मनाया जाता हैं और यह जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बीच कई प्रकार की गणपति मूर्तियां बनाई जा रही हैं। ऐसे में इस वर्ष एक मूर्ति की तस्वीर आई है। इसमें गणेश जी फिल्म आरआरआर के राम चरण के लुक के समान नजर आ रहे हैं। इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार कर चुकी है

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार कर चुकी है। यह भारतीय सिनेमा जगत की सफल फिल्मों में से एक है। अब फिल्म की रिलीज होने के 6 महीने बाद ही इसका क्रेज खत्म नहीं हो रहा है। इसका ताजा उदाहरण यह है कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की मूर्ति को फिल्म आरआरआर के राम चरण के लुक के समान बनाया गया है।

आरआरआर कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारमण के जीवन पर है आधारित 

आरआरआर असल जीवन के 2 क्रांतिकारियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारमण के जीवन पर आधारित है। जिनकी भूमिका जूनियर एनटीआर और राम चरण ने निभाई थी। इस फिल्म में क्लाइमेक्स के दौरान राम चरण की भूमिका भगवान राम के रूप में नजर आती हैं, जो भीम को ब्रिटिश से लड़ने में सहायता करती हैं। इसी रूप में गणपति भगवान को आकार दिया गया है।

गणपति जी की मूर्तियां राम चरण के अवतार में नजर आ रही हैं

कई फैन क्लब ने गणपति मूर्तियों की फोटो भी शेयर की है। इसमें वे राम चरण के अवतार में नजर आ रही हैं। एक फैन ने तो उन्हें जनता का देवता भी बताया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब गणेश मूर्तियां किसी अभिनेता से प्रेरित होकर बनाई गई। इसके पहले प्रभास की फिल्म बाहुबली से प्रेरित होकर गणेश जी की मूर्तियां बनाई गई थी। आरआरआर फिल्म 25 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट की अहम भूमिका थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button