DharmFeaturedFinanceHealth

मां दुर्गा के पावन नवरात्रि में आप पर क्या करेंगी मां कृपा? जानिए दैनिक राशिफल 

मेष राशि

Horoscope 28th September

मेष राशि के व्यक्ति आज आर्थिक स्थिति में महबूत रहेंगे। व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ बच्चों की समस्याओं पर भी ध्यान दें। आपका समर्थन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। अगर आप जमीन बेचने की योजना बना रहे हैं तो आज इससे बचें। कार्यक्षेत्र में कोई दुविधा हो तो भाइयों या किसी करीबी की मदद लें।

 

वृषभ राशि

Horoscope 28th September

वृषभ राशि वालों रुके हुए कार्य को करने का आज अच्छा समय है। अहंकार और क्रोध को अपने स्वभाव में न आने दें। इसके कारण कई चीजें गलत हो सकती हैं। किसी भी रिश्ते को मधुर रखना जरूरी है। व्यापारिक मामलों में रुपये के लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

 

मिथुन राशि

Horoscope 28th September

मिथुन राशि के लोगो के लिए आज शुभ योग बन रहे हैं। समय के मूल्य को पहचानें। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। कोई दोस्त स्वार्थ के कारण आपके साथ संबंध खराब कर सकता है इसलिए किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए समय सही है।

 

कर्क राशि

Horoscope 28th September

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का अति उत्तम है। संपत्ति से जुड़े कार्य पूरे होंगे। समय के मूल्य को पहचानें। सही समय पर काम नहीं करने से आपको नुकसान ही होगा। बच्चों का पढ़ाई से ध्यान हट सकता है। घर के बड़ों का सम्मान करने का विशेष ध्यान रखें। व्यापार को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनेंगी।

 

सिंह राशि

Horoscope 28th September

सिंह राशि के व्यक्ति आज अपने कार्यों को पूरी लगन से पूरा करेंगे। मन में कुछ नकारात्मक विचार उठ सकते हैं। कुछ समय अनुभवी लोगों के संपर्क में बिताएं या आत्मचिंतन के लिए एकांत में बैठें। कोर्ट से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। आज दूर के क्षेत्रों से कुछ महत्वपूर्ण संपर्क बनेंगे और अच्छे ऑर्डर भी मिलने की संभावना है।

 

कन्या राशि

Horoscope 28th September

कन्या राशि के व्यक्ति अपनी बुद्धि से अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। इस समय अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। सोशल मीडिया और गलत गतिविधियों पर समय बर्बाद न करें। इस समय काम को लेकर पूरी गंभीरता और सादगी से रहें।

 

तुला राशि

Horoscope 28th September

तुला राशि के व्यक्ति बहुत ही दिलेर होते हैं। कई बार बातचीत के दौरान आपके मुंह से कुछ ऐसा निकल सकता है, जो रिश्ते के लिए हानिकारक होगा। आज कई मामलों में आपको धैर्य रखना होगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित योजनाओं में थोड़ी परेशानी होगी।

 

वृश्चिक राशि

Horoscope 28th September

वृश्चिक राशि के लोगो आज अपनी बुद्धि का प्रयोग करें, और चतुराई से काम करे। इस समय धैर्य रखना ही समझदारी है। इस समय प्रतिस्पर्धा के माहौल में अधिक प्रयास और समय देने की जरूरत है। पति-पत्नी आपसी सहयोग से घर की किसी समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे।

 

धनु राशि

Horoscope 28th September

धनु राशि के जातकों आज किसी भी प्रकार के दबाव में आकर कोई निर्णय न लें। आलस्य के कारण विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बच्चों से जुड़ी गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। आज किसी भी प्रकार की यात्रा करना लाभदायक नहीं रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें।

 

मकर राशि

Horoscope 28th September

मकर राशि के जातकों को आज शुभ समाचार प्राप्त होगा। इसलिए नेगेटिव एक्टिविटी वाले लोगों से दूर रहें। छात्रों को सोशल मीडिया और गलत कामों से अपना ध्यान हटाकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। यदि व्यापार में कोई नवीनीकरण या क्षेत्र संबंधी योजना बन रही है तो अपना ध्यान विशेष रूप से उस पर केंद्रित करें।

 

कुंभ राशि

Horoscope 28th September

कुंभ राशि के व्यक्ति आज किसी पुराने कार्य को पूर्ण करने में सक्षम होंगे। अतीत को वर्तमान पर हावी न होने दें। अपने विचार सकारात्मक रखें। आर्थिक मामलों पर विशेष ध्यान दें। व्यापार में कुछ नए अनुबंध विकसित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अत्यधिक परिश्रम के कारण थकान और कमजोरी बनी रह सकती है।

 

मीन राशि

Horoscope 28th September

मीन राशि के जातकों सोच समझकर ही खर्चे करिए अन्यथा भरी नुकसान हो सकता हैं। अपने निर्णय को सर्वोच्च रखें। सगे-संबंधियों के साथ व्यवहार में संयम रखें। नई पार्टियों और व्यापार में नए लोगों के साथ व्यावसायिक संबंध स्थापित करने से पहले ध्यान से सोचें। परिवार में एक दूसरे के लिए प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button