CelebrityEntertainmentFeaturedLatest NewsLifeStyleMusicNationalStates

बीती रात बहुत गुस्से में नजर आए अर्जुन कपूर।

बीती रात बहुत गुस्से में नजर आए अर्जुन कपूर।

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है इस वीडियो में एक्टर काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के प्रमोशन में बहुत व्यस्त हैं। ऐसे में एक्टर को देर रात मुंबई में स्पॉट किया गया।

देर रात स्पॉट हुए अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर को देर रात देखते ही उन्हें स्पॉट करने और कैमरों में क्लिक करने के लिए पैपराजी और फैंस जमा हो गए। जिसे देखकर अर्जुन कपूर सिच्यूएशन को संभालते दिखाई दिए क्योंकिवे उस समय काफी बिजी थे ऐसे में हादसा होना का भी डर था।

खूब वायरल हो रहा है ये वीडियो

अर्जुन कपूर इस दौरान फैंस को पैपराजी को संभालते हुए कहते हैं कि “करते आप लोग हो और नाम हमारा खराब होता है।” दरअसल, अगर किसी सेलिब्रेटी की मैजूदगी में कोई भीड़ जमा हो जाए या फिर बेकाबू भीड़ में कोई हादसा हो जाए तो लोग भीड़ की नहीं बल्कि सेलिब्रेटी की ही गलती बताते हैं। इसी के चलते अर्जुन कपूर ने सब कुछ काफी शानदार अंदाज में मैनेज किया और अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराई।

अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म

अर्जुन कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस उनके इस जेंटल अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी दिखाई देन वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button