Latest NewsFeaturedFinanceNationalPoliticsStates

शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार, फडणवीस को दिया जा सकता गृह विभाग, संभावित मंत्रियों की लिस्ट कुछ देर में।

शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार, फडणवीस को दिया जा सकता गृह विभाग, संभावित मंत्रियों की लिस्ट कुछ देर में।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को अपने 40 दिन पुराने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। उद्धव ठाकरे सरकार गिरने के बाद शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद से राज्य सरकार सिर्फ इन दोनों ही नेताओं के आसरे चल रही है। इस बीच मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

शिव सेना से अलग होकर एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है, लेकिन शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस के अलावा किसी ने शपथ नहीं ली थी। उद्धव ठाकरे गुट द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किए जाने के मद्देनजर मंत्रिमंडल विस्तार रुका हुआ था। कोर्ट में यह मामला जल्दी खत्म होने की कोई उम्मीद नहीं लग रही है, इसके मद्देनजर ही मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला किया गया है।

शिंदे ने नांदेड़ में पत्रकारों को बताया कि मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। जिन विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, उनकी सूची बन चुकी है। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर करीब 12 बजे होगा। विधानमंडल का मानसून सत्र जल्द होने वाला है। इसे देखते हुए हमने मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय लिया है। सोमवार शाम फडणवीस के मुंबई स्थित आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। स्थानीय निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव से पहले संगठन में होने वाली नियुक्तियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button