CelebrityEntertainmentFeaturedHealthLifeStyleNationalStates

आउटसाइडर्स ने बनाई अपनी यह पहचान, और बने बॉलीवुड के बादशाह।

आउटसाइडर्स ने बनाई अपनी यह पहचान, और बने बॉलीवुड के बादशाह।

अमूमन फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ जाती है। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स भी हैं, जिनके परिवार के किसी भी सदस्यों का दूर-दूर तक बॉलीवुड से कोई लेना-देना नहीं था। बावजूद इसके इन सितारों ने ना सिर्फ अपने दम पर इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया बल्कि फैन्स के दिलों में भी खास जगह बनाई है। आज ये सितारे इंडस्ट्री पर राज करते हैं।

शाहरुख खान

शाहरुख खान ने अपने करियर को ड्रामा और टीवी शोज से शुरू किया था। एक्टर के परिवार में कोई भी सदस्य इंडस्ट्री से नहीं जुड़ा हुआ था। लेकिन आउटसाइडर होकर भी शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग बन गए। आज केवल इस एक्टर के नाम पर ही फिल्में सुपरहिट हो जाती हैं।

सुशांत सिंह राजपूत

बिहार के पटना से संबंध रखने वाले सुशांत सिंह राजपूत भी सपनों की नगरी मुंबई में एक बड़ा एक्टर बनने का सपना लेकर आए थे। हालांकि इंडस्ट्री में फैले नेपोटिज्म के बीच सुशांत के लिए अपनी जगह बनाना आसान नहीं था। लेकिन एक्टर ने कभी भी हार नहीं मानी और टीवी से एक्टिंग में डेब्यू किया। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है।

पंकज त्रिपाठी

बिहार से संबंध रखने वाले पंकज त्रिपाठी हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा हैं, जो हकीकत में सपने देखता है। पंकज त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करने से की थी। लेकिन आज पंकज त्रिपाठी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं।

मनोज बाजपेयी

एक्टर मनोज बाजपेयी आज फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं। आउटसाइडर होकर भी मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में अपनी अच्छी जगह बनाई है। एक्टर ने अपने करियर में 3 नेशनल अवार्ड और 6 फिल्मफेयर अवार्ड भी जीते हैं।

राजकुमार राव 

राजकुमार राव का भी बॉलीवुड के किसी खानदान या परिवार से कोई लेना-देना नहीं था। एक्टर ने अपनी एक्टिंग के दम पर आज फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button