CelebrityEntertainmentFeaturedLifeStyleNationalSportsStates

हॉलीवुड की ‘थॉर- लव एंड थंडर’ भारत में गई 100 करोड़ के पार।

हॉलीवुड की ‘थॉर- लव एंड थंडर’ भारत में गई 100 करोड़ के पार।

ऐसे वक्त में, जबकि कई बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो रही हैं, हॉलीवुड की थॉर- लव एंड थंडर ने वाकई बिजली गिरा दी है। इस फिल्म ने भारत में 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है। इस कलेक्शन के साथ क्रिस हेम्सवर्थ की यह फिल्म साल 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हॉलीवुड फिल्म बन गयी है। मारवल की सुपरहीरो फिल्म थॉर लव एंड थंडर 7 जुलाई को 2800 से ज्यादा स्क्रींस पर भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की गई थी। फिल्म ने 18.60 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी, जो साल 2022 में दूसरी बेस्ट हॉलीवुड फिल्म ओपनिंग थी। सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस के नाम है, जो 27 करोड़ रही। थॉर ने 100 करोड़ का पड़ाव पांच हफ्तों में पार कर दिया है।

थॉर ने पहले हफ्ते में 79.07 करोड़ का कलेक्शन किया था और इसके बाद फिल्म के कलेक्शंस गिरते चले गये। दूसरे हफ्ते में 14.46 करोड़, तीसरे हफ्ते में 4.34 करोड़, चौथे हफ्ते में 1.69 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 46 लाख जमा किए हैं। सब मिलाकर थॉर लव एंड थंडर का नेट कलेक्शन 100.02 करोड़ हो चुका है। यह सभी भाषाओं का कलेक्शन है। साल 2022 में इस माइल स्टोन को पार करने वाली थॉर दूसरी फिल्म बन चुकी है। डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस ने लगभग 127 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button