DharmEntertainmentFeaturedHealthLifeStyle

जानिए कैसा रहने वाला है आपका 6 सितंबर का दिन, दैनिक राशिफल 

मेष राशि

आज आपको किसी अपने से अच्छा लाभ मिलने वाला हैं। डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं को मन से निकाल दे। आज अगर आप समझदारी से काम करे तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। झूठ का सहारा लेकर घर से ज़्यादा देर तक बाहर ना रहें। अपने करियर पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यक है।

वृषभ राशि

आज आपका दिन लाभकारी सिद्ध होगा। आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेगा। लंबे समय से चले आ रहे अधूरे कामों को पूर्ण करने के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और खुशियों की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि

आज कार्यक्षेत्र में नए बदलाव आपको मजबूती प्रदान करेंगे। पूरी मेहनत से काम में जुटें रहे। जीवनसाथी से आपको कुछ उपहार की प्राप्ति हो सकती है। आपको जरुरी कामों मे सफलता हासिल होगी। लंबे समय से चला आ रहा कोई विवाद आज सुलझ सकता है। रूके हुये कार्यो में प्रगति होगी। धन खर्च अधिक होगा, इसका ध्यान रहे।

कर्क राशि

आपका ग़ुस्सा आज आपको ले डूबेगा, जुबान पर काबू रखे। इससे पहले कि आपका ग़ुस्सा आपको ख़त्म करे, आप खुद ही सतर्क हो जाएं। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। जीवन साथी के साथ बाहर जाते समय ठीक व्यवहार करें वह कोई वस्तु नहीं।

सिंह राशि

आज आपका दिन बहुत सामान्य रहेगा। आज आप जिस किसी से मिलेंगे, वह व्यक्ति आपसे प्रभावित हो सकता है। अपने करियर को लेकर आप किसी दुविधा में पड़ सकते है, लेकिन जल्द ही वह सुलझ भी जायेगी। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर परिणाम देगी। सूर्य भगवान को जल अर्पित करें, आपके काम आसानी से पूर्ण होंगे।

कन्या राशि

आज आपने जिन भी कार्यों की जिम्मेदारी दी है उन्हे समय से पूरा करे। आपको अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। जीवन साथी के साथ प्यार बढ़ेगा। यात्रा का अचानक जाने का प्रयास कर सकते हैं। इस यात्रा से आपको बहुत लाभ होगा। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि

आज आप लंबी यात्राओं से बचें। निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रही हैं, उनके बारे में गहराई से विचार करें। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वह आपसे आज कुछ निराश रहेंगे। आज कोई बड़ा लाभ हो सकता है। आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ।

वृश्चिक राशि

आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन शुभ है। बड़े–बुजुर्गों की सलाह से ही काम करे यह उत्तम सिद्ध होगा। आज धन लाभ के अच्छे योग बन रहे है। समाज कल्याण की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। इस राशि के लोगों को आज विशेष सफलताओं की प्राप्ति होगी। जरुरतमंद लोगो को भोजन कराएं, आपका मन शांत रहेगा।

धनु राशि

साझेदारी में किए गए काम आज लाभकारी सिद्ध होंगे। लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी ला सकती है, मगर शांत रहना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। संध्या समय के बाद आपकी चिंताओं में वृद्धि और उत्साह में कमी आ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मकर राशि

तनाव के चलते बीमारी से रूबरू होना पड़ सकता है। दोस्तों और परिवार के साथ कुछ समय बिताए मन शांत रहेगा। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। आपके निजी जीवन के कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूर्ण होंगे, जो आपके और आपके परिवार के लिए प्रसन्नता देंगे।

कुंभ राशि

आज आपका दिन मंगलमई रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। आज आपकी अपने किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पक्षियों को दाना डालें, सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि

आज आपके जीवन के महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। आलस्य से और कार्यों में लीन हो, यह आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आपके साथी आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख्यालों के प्रति उत्साही होंगे। मानसिक दबाव के बाद भी आपकी सेहत आज अच्छी रहेगी। गलत संगति से दूर रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button