DharmFeaturedFinanceHealthLifeStyle

जानिए 22 सितंबर बृहस्पतिवार का दैनिक राशिफल 

मेष राशि

आज आप बहुत भावुक रहेंगे, किसी भी निर्णय को आज टाल दे, वहीं बेहतर होगा। मानसिक चिंता और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम कहा जा सकता है। आपका स्वाभिमान भंग होगा। ऑफिस या व्यवसाय में विरोधियों से सावधान रहें।

 

वृषभ राशि

आज आपकी सभी चिंताएं, परेशानियां दूर होंगी और आपका दिन शुभ समाचार लायेगा। परिजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन होगा। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। मनपसंद भोजन मिलेगा। भाग्यवृद्धि का अवसर प्राप्त होगा।

 

मिथुन राशि

आज जिस भी कार्य को करने की आपने ठानी है उससे मन न चुराए, कार्य पूर्ण करे। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ की मुलाकात होगी। व्यापार में अनुकूल वातावरण रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

 

कर्क राशि

आज आप भावुक होकर कोई भी निर्णय न लें अन्यथा इसका बुरा प्रभाव आपके करियर पर पड़ सकता हैं। स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। मांगलिक अवसरों पर जाना हो सकता है। आनंददायक प्रवास होगा। धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन में घनिष्ठता अनुभव करेंगे।

 

सिंह राशि

आप आज अधिक चिंताओं के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं, अपनी सोच सीमित रखे और सेहत का ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी रखें। वाणी और व्यवहार में संयम रखना आवश्यक है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। गलतफहमी पैदा न हो इसका ध्यान रखें।

 

कन्या राशि

आज आपको संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख- संतोष की अनुभूति होगी। पत्नी, पुत्र और बुजुर्गों की ओर से लाभ होगा। मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा। मित्र विशेष लाभकारी साबित होंगे। संतान के शुभ समाचार मिलेंगे।

 

तुला राशि

तुला राशि वालो आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मां से आर्थिक लाभ होगा। गृह सजावट का काम हाथ में लेंगे। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणास्रोत बनेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा।

 

वृश्चिक राशिफल

आज आज अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूर्ण करे तो अच्छा होगा। मन में गहरी चिंताएं सताएंगी। नौकरी- व्यवसाय में अवरोध खड़े होंगे। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। विदेशगमन के अवसर निर्मित होंगे। विदेश में बसनेवाले निकटस्थ संबंधियों के समाचार मिलेंगे। संतान के संबंध में चिंता होगी।

 

धनु राशि

धनु राशि वालो आज आप अपनी जीवा और स्वभाव में सकारात्मकता लाइए अन्यथा दुष्प्रभाव आपको ही झेलने पड़ेंगे। सर्दी और कफ के कारण आपका स्वास्थ्य खराब होगा। मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। धन खर्च में वृद्धि होगी। नियम विरोधी काम तथा अनैतिक काम से आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है, इसका ध्यान रखें।

 

मकर राशिफल

आज आप अकेले समय बिताने की बजाए परिवार या दोस्तो के साथ मनोरंजन करेंगे। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यापार में प्रगति कर सकेंगे। भागीदारी से भी लाभ होगा। आय के विविध स्रोतों से आर्थिक प्रवाह आपकी तरफ प्रवाहित होता रहेगा। समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। काम में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

 

कुंभ राशि

आज आप जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उनमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी। नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। जरूरी काम में धन खर्च होगा। विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी।

 

मीन राशिफल 

हकीकत से वाकिफ होए और अपनी कल्पनाओं की दुनिया से बाहर आए, अन्यथा आपको परेशानी हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त कर सकेंगे। कामुकता रहेगी। शेयर- सट्टे में लाभ होगा। मानसिक संतुलन बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button