Advertisement
National

Naxalite Encounter: लातेहार में 10 लाख का इनामी नक्सली ढेर, 24 ने पुलिस के सामने किया सरेंडर…

झारखंड में नक्सलियों पर बड़ा एक्शन: इनामी नक्सली मारा गया, 24 ने टेके हथियार...

Naxalite Encounter: आज सुबह झारखंड के लातेहार जिले में नक्सल रेनेगेड संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद के सरगना पप्पू लोहरा को पुलिस बलों ने मार गिराया है। साथ ही इस एनकाउंटर में एक घायल कैडर को जिंदा पकड़ लिया गया है।

आपको बता दे कि पप्पू लोहरा पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दरअसल पूरा मामला आज सुबह का है, जब झारखंड के लातेहार जिले में पुलिसबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान 10 लाख रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। इस दौरान कुल 24 नक्सलियों ने सरेंडर भी कर दिया है।

बासव राजू कौन था?
खूंखार नक्सली बासव राजू नक्सल संगठन के पोलित ब्यूरो का सदस्य और महासचिव था। उस पर सरकार ने एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था। वह नक्सलियों के शीर्ष नेताओं में से एक था। नक्सली गणपति के बाद वह नक्सल संगठन की कमान संभाल रहा था। वह नक्सली संगठन को हथियार सप्लाई करने, नक्सल रणनीति बनाने में माहिर था। बताया जाता है कि उसकी तलाश में 16 राज्यों की पुलिस लगी हुई थी। बता दें कि नक्सल प्रभावित नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 26 से अधिक नक्सली मारे गए थे।

24 नक्सलियों ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भी 24 नक्सलियों ने आज पुलिस के और सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया है। नक्सलियों के खिलाफ देश में अभियान तेज कर दिया गया है। ऐसे में आए दिन या तो नक्सली मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं या फिर वो सरेंडर कर रहे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ में चल रहे ‘नक्सल ऑपरेशन’ अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली थी। DRJ जवानों और नक्सलियों के बीच 50 घंटे से अधिक समय से मुठभेड़ चला। इस दौरान सुरक्षाबलों ने CPI (माओवादी) के जनरल सेक्रेटरी बासव राजू को मार गिराया था। जानकारी के मुताबिक बासव राजू के सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Related Articles

Back to top button