Advertisement
National

Operation Sindoor: विदेश से लौटे डेलिगेशन से आज PM मोदी करेंगे मुलाकात…

विदेश से लौटे सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को PM मोदी ने किया डिनर पर इनवाइट

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख दुनिया को बताने गए ऑल-पार्टी डेलिगेशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मिलेंगे। मुलाकात शाम 7 बजे प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर होगी।

आपको बता कि इस दौरान सभी डेलिगेशन ग्रुप अपने विदेश दौरे में हुई बातचीत की जानकारी पीएम मोदी को देंगे। न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी 7 डेलिगेशन के सदस्यों को मुलाकात की जानकारी दी है।

केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद अलग-अलग पार्टियों के 59 सांसदों को 33 देशों में भेजा था। इन सांसदों को 7 ऑल-पार्टी डेलिगेशन में बांटा गया। डेलिगेशन के साथ 8 पूर्व राजनयिक भी शामिल थे।

बता दे कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट्स की हत्या हुई थी। इसके जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई को भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए।

7 डेलीगेशन में 59 सांसद 33 देश गए
ग्रुप-1
देश: सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, ऑस्ट्रिया
सदस्य:

भाजपा सांसद बेजयंत पांडा (लीडर)

डॉ. निशिकांत दुबे

रेणुका सिंह

फग्गन सिंह कुलस्ते

एआईएमआईएम असदुद्दीन ओवैसी

मनोज तिवारी

डीपीएपी चीफ गुलाम नबी आज़ाद

हर्षवर्धन शृंगला (राजदूत)
रवाना: 24 मई
लौटे: 3 जून

ग्रुप-2
देश: यूके, फ्रांस, जर्मनी, इटली, डेनमार्क
सदस्य:

रवि किशन (लीडर)

डॉ. सुब्रह्मण्यम पूदुरेखा

सुमित भुर्तेल (शिवसेना UBT)

प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना)

डॉ. आरएस सिंह

मनोज कुमार झा

ए जे अकबर

पंकज सारन (राजदूत)
रवाना: 25 मई
लौटे: 8 जून

ग्रुप-3
देश: इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान, सिंगापुर
सदस्य:

संजय झा (JDU – लीडर)

अपराजिता सारंगी

बृजभूषण शरण सिंह

राहुल लाड (भाजपा)

जान ब्रिटास (CPIM)

हेमंत गोडसे

हिमा झा

सलमान खुर्शीद

मोहन कुमार
रवाना: 21 मई
लौटे: 4 जून

ग्रुप-4
देश: अमेरिका, लाटविया, कांगो, लाओस
सदस्य:

श्रीकांत शिंदे (शिवसेना लीडर)

बाईजी रेड्डी

मोहम्मद बशीर

अलुमा गर्ग

डॉ. सतीश पात्रा

मनन कुमार मिश्रा

अहमदुल्लाह (भाजपा)

सुफ़ियान बिनियाज
रवाना: 21 मई
लौटे: 4 जून

ग्रुप-5
देश: यूएस, पनामा, ब्राजील, कोलंबिया
सदस्य:

शशि थरूर (कांग्रेस – लीडर)

रामनिवास पासवान (LJP)

सरफराज अहमद (JMM)

मनीष त्रिपाठी

भूपेन्द्र कलिता

दिलीप घोष

तेजस्वी सूर्या
रवाना: 24 मई
लौटे: तारीख तय नहीं

ग्रुप-6
देश: स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया, रूस
सदस्य:

कनिमोळी (DMK – लीडर)

राजीव रंजन (RSP)

मिज़ान उल्लाह अहमद (NC)

कैप्टन बृजेश सिंह (भाजपा)

प्रेमचंद गुप्ता (BJD)

डॉ. अशोक तंवर (AAP)

एस पुरी (राजदूत)
रवाना: 22 मई
लौटे: 3 जून

ग्रुप-7
देश: मिश्र, केन्या, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका
सदस्य:

सुप्रिया सुले (NCP-SCP – लीडर)

रंजीता रूबी

विक्रमजीत सिंह (AAP)

मनीष शिवहरे (भाजपा)

अनुराग ठाकुर

लालू प्रसाद यादव (टीएमसी)

हरि बालन (पूर्व सांसद)

दीपक जोशी (राजदूत)
रवाना: 24 मई
लौटे: 5 जून

59 सांसद ने दुनिया को 5 संदेश दिए

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस : इसमें बताया कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकी गुटों और उनके ढांचों के खिलाफ था। आतंकी अड्‌डों को नपी-तुली कार्रवाई में निशाना बनाया गया। पाक सेना ने इसे खुद के खिलाफ हमला माना और पलटवार किया।

पाक आतंक का समर्थक : सांसद कुछ सबूत लेकर गए, जिनमें उन्होंने बताया कि पहलगाम हमले में पाक समर्थित आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) की भूमिका थी। इससे पहले हुए हमलों का भी पूरा चिट्‌ठा सांसद लेकर गए थे।

भारत जिम्मेदार और संयमित : भारत ने सैन्य कार्रवाई में भी जिम्मेदारी और संयम का परिचय दिया। यह सुनिश्चित किया कि पाक के किसी निर्दोष नागरिक की जान न जाए। पाक ने कार्रवाई रोकने का जब आग्रह किया तो भारत ने उसे तत्परता से स्वीकारा।

आतंक के खिलाफ विश्व एकजुट हो : सांसद ने इन देशों से आतंकवाद के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने और इससे निपटने के लिए सहयोग व समर्थन की मांग की। अपील की कि भारत-पाक के विवाद को आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के तौर पर देखें।

पाक को लेकर हमारी नीति : यह बताया कि पाक के खिलाफ भारत ने अपना बदला हुआ दृष्टिकोण उजागर किया है। भारत सीमा पार से पैदा होने वाले खतरे को लेकर उदासीन रहने के बजाए प्रो-एक्टिव रवैया अपनाएगा और आतंकी हमलावरों को पहले ही निष्क्रय करेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Related Articles

Back to top button