Sarkari Yojana

Pradhan Mantri Fasal Beema Yojana 2024 : फसल नुकसान पर सरकार करेगी भरपाई

Pradhan Mantri Fasal Beema Yojana 2024 :- बीमा योजना को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 2016 में शुरू किया गया था इस योजना के माध्यम से किसानो को उनकी फसल खराब होने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है इस योजना के द्वारा किसानो को प्रीमियम बोझ कम करने में मदद करती है। किसानों द्वारा सभी खरीफ फसलों के लिए केवल 2% एवं सभी रबी फसलों के लिए 1.5% का एक समान प्रीमियम का भुगतान किया जाना है। वार्षिक वाणिज्यिक और बागवानी फसलों के मामले में प्रीमियम केवल 5% होगा।

किसानों द्वारा भुगतान किये जानेवाले प्रीमियम की दरें बहुत ही कम हैं और शेष प्रीमियम का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं में फसल हानि के लिए किसानों को पूर्ण बीमित राशि प्रदान की जाए।सरकारी सब्सिडी पर कोई ऊपरी सीमा नहीं है। भले ही शेष प्रीमियम 90% हो, यह सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

 

Pradhan Mantri Fasal Beema Yojana 2024 का उद्देश्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा Pradhan Mantri Fasal Beema Yojana 2024 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदा से हुए फसल नुकसान के लिए किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करना है इस योजना के तहत सरकार किसानो को फसलों के नुकसान पर अलग अलग राशि प्रदान करती है

यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा, क्योंकि इस आर्टिकल मे आपको इस योजना के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी जैसे – उद्देश्य, इसके लाभ, जरूरी पात्रता, आवेदन के लिए दस्तावेज़ और आवेदन की प्रक्रिया के बारे मे जानकारी दी गई है जिसे जानकार आप आसान से इस योजना मे आवेदन करके इसका लाभ प्राप्त कर सकते है।

Pradhan Mantri Fasal Beema Yojana 2024 – Overview

 

 

योजना का नाम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
संबंधित विभाग कृषि एवं किसान कल्याण विभाग
शुरू किया गया  केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी भारत देश के सभी किसान
मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता
अधिकतम राशि 2 लाख रुपए
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट pmfby.gov.in

 

यह भी पढ़ें :- PM Vishwakarma Yojana 2024 : प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत मिलेगा 3 लाख लोन और 15000 रूपये, ऐसे करे आवेदन

Pradhan Mantri Fasal Beema Yojana 2024 आवश्यक दस्तावेज़ 

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • पहचान पत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • किसान कार्ड
  • भूमि से सम्बन्धित दस्तावेज

Pradhan Mantri Fasal Beema Yojana 2024 लाभ और पात्रता 

  • आवेदक किसान भारत का मूलनिवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार का होना चाहिए।
  • इस योजना में किसानो को फसल खराब होने पर वित्तीय सहायता दी जाती है।
  • फसल के नुकसान पर सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाता है।

Pradhan Mantri Fasal Beema Yojana 2024 में कौन -कौन सी फसलें शामिल

की गयी है

  • दलहन (अरहर, चना, मटर, मसूर, सोयाबीन, मूंग, उरद और लोबिया इत्यादि)
  • बागवानी फसलें (केला, अंगूर, आलू, प्याज, कसावा, इलायची, अदरक, हल्दी ,सेब, आम, संतरा, अमरूद, लीची, पपीता, अनन्नास, चीकू, टमाटर, मटर, फूलगोभी)
  • खाद्य फसलें (अनाज-धान, गेहूं, बाजरा इत्यादि)
  • वार्षिक वाणिज्यिक (कपास, जूट, गन्ना इत्यादि)
  • तिलहन (तिल, सरसों, अरंडी, बिनौला, मूँगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, तोरिया, कुसम, अलसी, नाइजरसीड्स इत्यादि)

Pradhan Mantri Fasal Beema Yojana 2024 आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आपको फसल बीमा योजना की आधिकारिक साइट पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर आने के बाद आपको Farmer Corner Apply for Crop Insurance Yourself के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Farmer Application पेज ओपन हो जाएगा।
  4. अब Guest Farmer के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  5. क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  6. अब इसमें सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है जैसे – फार्मर डिटेल्स,रेजिडेंशियल डिटेल्स,फार्मर आईडी,अकाउंट डिटेल्स
  7. इसके बाद नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरना है।
  8. इसके बाद Submit करें।

Pradhan Mantri Fasal Beema Yojana 2024 फसल की बीमा राशि और

प्रीमियम कैसे जाने ?

  1. सबसे पहले आपको फसल बीमा योजना की आधिकारिक साइट पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर आने के बाद आपको Insurance Premium Calculator के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  4. इस पेज पर आपको प्रीमियम कैलकुलेट की सभी जानकारी को दर्ज करना है। जैसे फसल का सीजन (रबी/खरीफ), वर्ष, स्कीम का नाम, अपने राज्य का नाम, जिला और फसल आदि का चयन करना होगा।
  5. इसके बाद आपको अपने खेत का क्षेत्रफल हेक्टेयर में दर्ज करना है।
  6. सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Calculate के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  7. जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपकी फसल बीमा राशि और उसके प्रीमियम की जानकारी आ जाएगी।

FAQs

1.प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है?
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य किसानों को फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। यह योजना प्राकृतिक आपदाओं, कीटों और बीमारियों से होने वाले फसल नुकसान को कवर करती है।

2.फसल नुकसान की स्थिति में दावा कैसे किया जाता है?
फसल नुकसान की स्थिति में किसान को अपने बैंक या बीमा कंपनी में दावा करना होता है। इसके लिए उन्हें फसल नुकसान की रिपोर्ट, बीमा पॉलिसी और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ जमा करने होते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Related Articles

Back to top button