CelebrityEntertainmentFeaturedLifeStyleMake-up

आग से खेलते पाए गए रणबीर कपूर, अरिजीत सिंह की आवाज में ‘देवा-देवा’ गाना सुन खो गए।

आग से खेलते पाए गए रणबीर कपूर, अरिजीत सिंह की आवाज में ‘देवा-देवा’ गाना सुन खो गए।

रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रहमास्त्र’ का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट और रणबीर की जोड़ी बिग स्क्रीन पर एक साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर के अलावा फिल्म का पहला गाना ‘केसरिया’ कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था। इस गाने को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पांस मिला है। इस गाने के अलावा अब हाल ही में फिल्म का दूसरा गाना ‘देवा-देवा’ रिलीज किया गया। इस गाने में रणबीर कपूर का पहले कभी न देखा गया अवतार नजर आ रहा है। इस गाने में दिखाया गया है कि रणबीर कपूर को अपनी अग्नि शक्तियों का एहसास होता है।

हाल ही में ब्रह्मास्त्र से रिलीज किया गया यह दूसरा गाना बहुत ही जबरदस्त है। 3 मिनट के इस गाने का पिक्चराइजेशन भी बहुत ही खूबसूरत तरीके से किया गया है। इस गाने की शुरुआत अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर से होती है, जहां रणबीर ये जानने के लिए उत्सुक होते हैं कि उन्हें अस्त्रों से इतना लगाव क्यों है। जिसका जवाब देते हुए अमिताभ उन्हें समझाते हैं कि तुम खुद एक अस्त्र हो, और इसके बाद रणबीर कपूर पूरे गाने में आग से खेलते हुए नजर आते हैं। बीच में इस गाने में ईशा का किरदार निभा रहीं आलिया भट्ट को भी दिखाया गया है, जहां वादियों में दोनों के बीच के रोमांस सीन देखने को मिलते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button