CelebrityEntertainmentFeaturedHealthLifeStyleMake-up

प्रेग्नेंसी नही आसान, सोनम कपूर हुई परेशान

प्रेग्नेंसी नही आसान, सोनम कपूर हुई परेशान

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर जल्द ही खुशियां आने वाली है। सोनम जल्द ही मां बनने वाली हैं। सोनम मां बनने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं उनके परिवार में आने वाले बच्चे को लेकर काफी तैयारियां भी चल रही हैं। आए दिन सोनम बेबी बंप फ्रलाॅन्ट करती नजर आती हैं। वहीं हाल ही में लंदन में सोनम ने एक ग्रैंड बेबी शावर पार्टी रखी थी। बेबी शावर की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुईं थीं। इसी बीच अब सोनम की एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। डिलीवरी से पहले सोनम ठीक फील नहीं कर रही हैं। इस बात की जानकारी खुद सोनम ने अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर करके दी है। सोनम कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सोनम ने अपना फेस नहीं बल्कि अपने सूजे हुए पैर दिखाए हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सोनम बेड पर लेटी हुई हैं और उनके पैरों में काफी सूजन नजर आ रही है। सोनम के पैरों में काफी सूजन दिख रही है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘कई बार प्रेग्नेंसी खूबसूरत नहीं होती है।‘ इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद सोनम की हालत का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button