Thane Train Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में लोकल ट्रेन में बड़ा हादसा, 5 लोगों की गिरने से मौत…
ठाणे में बड़ा हादसा, मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरे 8 यात्री

Thane Train Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा रेल हादसा सामने आया है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की तरफ जाने वाले कुछ यात्री अचानक ट्रेन से नीचे गिर गए। यह हादसा ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन का है। ट्रेन में अत्याधिक भीड़ के कारण कई लोग ट्रेन से नीचे गिर गए। इस घटना में 3 लोगों की मौत की आशंका है।
आपको बता दे कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। खबरों की मानें तो इस घटना में 3 यात्रियों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को नजदीकि अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
कैसे हुआ हादसा?
रिपोर्ट्स के अनुसार यह हादसा आज सुबह मुंब्रा और दीवा रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। पुष्पक एक्सप्रेस और कसारा लोकल ट्रेन एक-दूसरे को क्रॉस कर रही थीं, तभी एक ट्रेन में सवार कुछ यात्री नीचे गिर गए। अधिकारियों के अनुसार, दोनों ट्रेनों के फुटबोर्ड पर 8 यात्री लटके हुए थे। जब दोनों ट्रेनें एक-दूसरे के बगल से गुजरीं तो यात्रियों की आपस में टक्कर हो गई और वो ट्रेन से नीचे गिर गए।
प्रशासन हुआ अलर्ट
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार ट्रेन से गिरने की वजह से 3 यात्रियों की मौत की आशंका है। ठाणे जीआरपी की वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अर्चना दुसाने ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन को अलर्ट किया गया। उन्होंने कहा- यात्रियों से भरी एक ट्रेन से कुछ लोग नीचे गिर गए। उस दौरान एक्सप्रेस और मेल ट्रेन ए-दूसरे के बगल से गुजर रहीं थीं। ऐसे में लगभग 5 लोगों की मौत की आंशका जताई जा रही है और 6 यात्री बुरी तरह से जख्मी हैं।
बता दे कि सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर स्वप्निल नीला ने बताया कि, कसारा लोकल ट्रेन के गार्ड ने सोमवार की सुबह लगभग 9:30 बजे घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। घायल यात्रियों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यात्री किस ट्रेन से नीचे गिरे? इसकी पुख्ता जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। हादसे की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।