DharmEntertainmentFeaturedHealthLifeStyle

आज बुध की बदल रही है चाल, जानिए आपके लिए कैसा रहने वाला है शनिवार

मेष राशि

मेष राशि के लोग जिस काम के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उसके लिए आज उपयुक्त सुविधाएं मिलेंगी। बातचीत की मदद से आप किसी भी मामले का समाधान खोज सकेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको अत्यंत प्रसन्नता होगी। किसी के साथ छोटी सी बात को लेकर विवाद हो सकता है। साथ ही कार्यस्थल में कुछ परेशानी होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग आज ज्यादा समय पारिवारिक कार्यों में बिताएंगे। किसी रचनात्मक कार्य में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। आपसी समझ से धन बंटवारे से जुड़े मामले आसानी से सुलझ जाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने से मन प्रसन्न होगा। अपने क्रोध और जिद पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आज अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। अपनी गंभीर सोच और बौद्धिक शक्ति से काम करने से आपको सही और उचित निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। आज के दिन आप किसी नए और खुद के व्यवसाय की शुरुआत कर सकते है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों का आज राजनीतिक मामलों में अच्छा रौब होगा। कोई उलझा हुआ काम भी मित्रों की सहायता से पूरा होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते है। घर के बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। रुपये और पैसों के मामले में हाथ थोड़े तंग हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। कोई जरूरी काम भी इस समय पूरा होने के योग है। आपका साहस और कार्य नीति अच्छी रहेगी। मीडिया से जुड़े लोगों में रचनात्मक क्षमता विकसित करने की इच्छा रहेगी। दैनिक कार्यों में कुछ रूकावटे आ सकती है

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह और अनुभव का भरपूर लाभ मिलेगा। आपकी दबी हुई इच्छा संतान के माध्यम से पूरी होगी जो आपको मानसिक शांति प्रदान करेगी। हालांकि, आज दोपहर बाद स्थिति कुछ प्रतिकूल रहेगी। आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना अधूरी रह सकती है।

तुला राशि

आज तुला राशि के लोगों के दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। आपकी कोई महत्वपूर्ण इच्छा आज पूरी हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी पूरी कर पाएंगे। यदि युवा किसी प्रतियोगिता की तैयारी करने का प्रयास कर रहे हैं तो उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी। यह भी ध्यान रखें कि कुछ लोग आपकी निराशा का गलत फायदा उठा सकते हैं। बहुत प्रयास के बाद ही किसी कार्य में सफलता न मिलने से मन मायूस रहेगा। किसी पड़ोसी से विवाद हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन पक्ष में रहेगी। संतान से संबंधित कुछ योजनाएं बनेंगी। साथ ही आज आपकी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। किसी भी मामले में कठोर निर्णय न लें। अपने बुरे व्यवहार को छोड़ दो। आपकी रचनात्मकता और उत्पादकता लोगों के सामने आएगी।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आपको किसी को उधार दिया हुआ धन प्राप्त होगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कुछ व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है। इस समय किसी भी प्रकार के लेन-देन से बचें। दूसरों की भावनाओं को नजरअंदाज न करें।

कुंभ राशि

आज कुंभ राशि के लोग अपना अधिकांश समय अपनी रुचि के कार्यों में व्यतीत करेंगे। पिछले कुछ सालों से जिस बात को लेकर आप परेशान हैं, उसका हल निकालना मुश्किल होगा। कोई अप्रिय समाचार मिलने से आपका मन निराश रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत और लगन का सही परिणाम भी मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास सफल होंगे। संतान के व्यवहार से थोड़ी परेशानी होगी। संवाद करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। गलत बोलने से आप परेशानी में पड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button