CelebrityDharmEntertainmentFeaturedFinanceHealthLatest NewsLifeStyleMake-upStates

आनंद महिंद्रा ने गणेश चतुर्थी से पूर्व साझा किया यह वीडियो, देखकर इस बच्चे का टैलेंट आप भी कहेंगे इसे हीरो

महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्र सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। खासतौर से ट्विटर पर उनके पोस्ट हर समय चर्चा में बने ही रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो को रीट्वीट किया है, जो काफी सुर्खियों मे है। आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर कई लोगों को अपना फैन बनाया है। बहुत से लोगों को इनके द्वारा शेयर किया गया कंटेंट हमेशा पसंद आता है। इस बार भी महिंद्रा ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर भगवान गणेश के भक्त काफी खुश नजर आए। वैसे तो हमेशा ही आनंद महिंद्रा को टैलेंटेड लोगों की सराहना और मदद करते देखा जाता है, मगर इस बच्चे का टैलेंट देख आप भी बच्चे को सैल्यूट करेंगे।

इस वीडियो में एक छोटे-से लड़के को गणपति की मूर्ति को तराशते हुए देखा जा सकता है। इस लड़के के हाथ के जादू से आनंद महिंद्रा तक प्रभावित होते नजर आए। कैप्शन में भी महिंद्रा ने लड़के की खूब तारीफ की।

वीडियो के साथ आनंद महिंद्रा ने कहा कि इसके हाथ एक महान मूर्तिकार की तरह चलते हैं। मुझे आश्चर्य है कि क्या इसके जैसे बच्चों को वैसा प्रशिक्षण मिलता है, जिसके ये हकदार हैं या इन्हें अपनी प्रतिभा को छोड़ना होगा? महिंद्रा के उठाए गए इस सवाल पर लोग खुद को जवाब देने से नहीं रोक पाए। हालांकि, सभी लोग बच्चे के टैलेंट की तारीफ करते दिखाई दिए। इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं, हजारों लोग वीडियो को लाइक भी कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया देते दिखाई दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button